Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

कुशवाहा समाज: अपना इतिहास, अपने आदर्श

The Kushwaha Community: Our History, Our Ideals
News

2026-05-16 15:37:14

कुशवाहा समाज की सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि हम अक्सर दूसरों के आदर्शों को अपनाकर उन्हें अपना बताने लगते हैं, जबकि हमारा अपना इतिहास इतना महान है कि दुनिया ने उसे स्वीकार किया है। हम ऐसे भगवानों और महानायकों की पूजा करते हैं जिन्होंने कुशवाहा समाज के हित में न कभी शिक्षा दी, न कोई अधिकार दिलाया, बल्कि इतिहास गवाह है कि अधिकतर काम समाज के विरोध में ही हुए, फिर भी हम पूछते हैं-ऐसा क्यों?

अगर कुशवाहा समाज का इतिहास पढ़ा जाये सबसे पहले नाम आता है ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ का जिन्हें भारत का पिता कहा जाता है। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर उन्होंने अखंड भारत की नींव रखी। मौर्य वंश में लगभग 10 महान शासक हुए, लेकिन उनमें सबसे शक्तिशाली सबसे प्रसिद्ध और सबसे महान सम्राट- ‘सम्राट अशोक मौर्य’। उनसे बड़ा सम्राट भारत ने न पहले देखा, न बाद में। भगवान के रूप में कुशवाहा समाज की पहचान, अगर भगवान की बात करें तो-भगवान गौतम बुद्ध कुशवाहा समाज के शाक्य वंश में जन्मे, उन्होंने कभी हथियार नहीं उठाया, हिंसा का रास्ता नहीं चुना ‘ज्ञान’, ‘करुणा’ और ‘अहिंसा’ से पूरी दुनिया को रास्ता दिखाया। आज भारत की पहचान सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध से होती है। विदेशों में मंच मिलता है तो लोग कहते हैं- ‘मैं भगवान बुद्ध की धरती से आया हूँ’ दुनिया भारत को बुद्ध से पहचानती है। किसी और भगवान का नाम लेकर देखिये पहचान नहीं बनती। इसलिए भड़कने की नहीं पढ़ने की जरूत है। हमें भड़कने की जरूरत नहीं लड़ने की जरूरत, नहीं दूसरों के आदर्श उठाने की जरूरत नहीं। हमें अपने इतिहास को पढ़ने की जरूरत है, अपने महापुरुषों को जानने की जरूरत है। अपने भगवान और अपने सम्राटों पर गर्व करने की जरूरत है। जब समाज अपने इतिहास को पहचान लेता है, तो उसे कोई झुका नहीं सकता।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19