Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

जैसी करनी:वैसी भरनी

शिवम/सिमरन
News

2022-08-23 12:19:48

इस सतत क्रियान्वित जगत में निहित प्रत्येक प्राणी जिसमें सजीवता का अंश शेष है वह काल का भोगी होता ही है, जिसे बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था की सीढ़ी से होकर जाना होता है और इस (नाखत्म) होने वाली क्रिया को हम जीवन-चक्र कहते है, जिसका सामना हर पशु-पक्षी, स्त्री-पुरुष को करना ही होता है!

जब एक शिशु अपनी माँ के गर्भ में 9 माह की तपस्या पूर्ण कर इस खुबसूरत सी दुनिया में जन्म लेता है तो उसी क्षण से उसका समय-चक्र गौचर होने लगता है। इस समय-चक्र की अद्भुत भूल- भुलैया में शिशु केवल अपनी माता का हाथ थामकर अपनी जीवन-नैया को पार पाने में सहायक होता है।

हम मानते है की सर्वदा भविष्य में दूरदृष्टि रखना सफलता प्रदायक साबित होता है, परंतु इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं कि आप अपनों को ही नजरअंदाज करना शुरू कर दे!

प्राय: देखा गया है कि वास्तविक जीवन में भी कई व्यक्ति अपने वरिष्ठ-परिजनो के प्रति गलत व्यवहार, बोल-चाल, भेदभाव आदि दृष्टिकोण अपना लेते हैं; यह सारी प्रतिक्रियायें देखकर-सुनकर यही प्रतीत होता है कि जैसे वह अस्पष्ट तौर पर कह रहे हो कि.....आप अब हमारे जीवन में बोझ समान है....बस !

इस मानसिकता का स्वरूप आज हम कई ऐसी अनपेक्षित घटनाओं में देख सकते है जो हमारे व्यक्तित्व को शर्मसार करने के लिए उपयुक्त है, आज समाचार-पत्रों में वृद्धा उत्पीड़न की घटनाएँ आना मानों आम हो गयी है। देश-विदेश में बढ़ते वृद्धा आश्रमों की संख्या भी इस समस्या दशार्ती नजर आ रही है। जिस पर ना किसी नेता और ना किसी समाजसेवी का ध्यान केंद्रित होता है...जानते हैं क्यों? क्योंकि यह उत्पीड़न हर घर में छोटे-बड़े पैमाने पर हो रहा है, इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हमारे बड़े- बुजुर्ग स्वयं को दीपक के भाँति जलाकर, हमारे जीवन में खुशियों का प्रकाश भरते है, तो उनके इस त्याग का उपहास क्यों? उनकी इच्छाओं-वेदनाओं का तिरस्कार क्यों?

इस प्रश्न का उत्तर सब भली- भाँति जानते है, बस सच देखने से परहेज कर लेते हैं। किन्तु हम कितनी भी आँखें मीच ले, समय का पहिया हमें भी वहीं ले जाएगा, जहाँ आज हमने अपने बुजुर्गों को रखा हुआ है।

इन्हीं सभी बातों का स्मरण करते हुए कुछ पंक्तियाँ जहन में उतर आयी कि......

नीचे गिरे इन सूखे पत्तों पर

अदब से चलिएगा जनाब......

कभी कड़ी धूप में तुमने

इन्हीं से पनाह मांगी थी.....।।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19