Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

भगवान बुद्ध का दिया गया शब्द है ‘सनातन’

भगवान बुद्ध का दिया गया शब्द है ‘सनातन’
News

2024-11-16 14:43:21

सनातन शब्द भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया है जिसका मतलब होता है ‘साश्वत’ या सदा बने रहने वाला, अर्थात जिसका न आदि है और न अंत। सनातन शब्द को वर्तमान में संघी भाजपा के लोग अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं और इस शब्द के इस्तेमाल के द्वारा आम लोगों में यह भ्रम स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हिन्दू धर्म सनातन है, यह आदि काल से विद्यमान है इसलिए भारत भूमि पर रहने वाले सभी संप्रदाय, भिन्न-भिन्न धार्मिक मान्यताओं के लोग भी हिन्दू हैं। यहाँ पर रहने वाले सभी को अपने आप को हिन्दू मानना चाहिए। यह पूर्णतया भ्रामक व जनता को बरगलाने वाला है। तथ्य यह है कि हिन्दू शब्द जिसे सनातन बताया जा रहा है उसकी उत्पत्ति दसवीं शताब्दी के बाद की है तो फिर हिन्दू सनातन साश्वत कैसे हुआ? मनुवादियों का यह चारित्रिक आचरण रहा है कि देश की भोली-भाली जनता को अपने झूठे और भ्रामक कृत्यों में इस प्रकार उलझाओ ताकि वे सत्य को समझ ही न पायें। इस तरह का व्यवहार पिछले 10-12 वर्षों से इस देश में मनुवादी सरकारों द्वारा बड़ी तेजी से फैलाया जा रहा है। इस तरह के असत्य प्रचार के लिए पूरे देश में कथित पंडे-पुजारी, बाबा, संत व अन्य सभी प्रकार के पाखंडी मानसिकता के लोगों को सरकारी मदद से मैदान में उतारकर आदेशित किया गया है कि जनता में इस प्रचार को पूरे छल-बल धन से स्थापित किया जाये। प्रचार इस कदर बढ़ाया जाये कि क्षेत्र की हर कालोनी, गली-मौहल्लों में सुबह से शाम तक माइक बजाकर प्रचार को पक्का किया जाये। इसी के मद्देनजर देश में जहाँ-जहाँ 3-4 महीने के भीतर चुनाव होने होते हैं वहाँ-वहाँ पर मनुवादी सरकारें अपने चुने हुए विधायक, सांसद और पार्षद आदि को इस काम में पूर्णतया झोंक देती है और उन्हें आदेशित किया जाता है कि हर कीमत पर इस प्रकार के पाखंडी प्रचार को 18-20 घंटे की आवृति से प्रचारित करना है और यह कार्य बार-बार भी करना है। वर्तमान समय में दिल्ली के सातों सांसद मनुवादी भाजपा से हैं और उनका कार्य देखने से लगता है कि वे अपने क्षेत्र से जुड़े जनता हित के कार्य न करके इस पाखंडी प्रचार में लगे हुए हैं। इन दिल्ली के सातों सांसदों में मनोज तिवारी जो नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद हैं वे अपना पूरा श्रम और शक्ति इसी काम पर लगाए हुए हैं। मनोज तिवारी तीसरी बार नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद बने हैं जिन्होंने अपने पूर्व के दो कार्यकालों में जनता को दिखने वाला कोई भी जनहित का कार्य नहीं किया है और वे इसी पाखंड से चुनाव जीतते आ रहे हैं। जिसे देखकर प्रदेश की जागरूक जनता को लगने लगा है कि प्रदेश की जनता को विकास की ज्यादा जरूरत न होकर पाखंड की ज्यादा जरूरत है। इसी को पहचान कर मनोज तिवारी जी पाखंड प्रचार को सबसे आगे रखकर चल रहे हैं। अब देखना जनता को है कि क्या इस तरह के पाखंड देश और जनहित के होकर देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे? यमुना खादर, दिल्ली में धर्म संसद का आयोजन देवकी नंदन ठाकुर किया जा रहा है। जिसका प्रचार चरम पर है। देश की भोली-भाली जनता को ऐसे कार्यक्रमों में लाने ले जाने के लिए बसों आदि का प्रबंधन किया जा रहा। ये कथित पाखंडी देश की जनता को बतायें कि इन सब चीजों पर होने वाले खर्चे का पैसा कहां से आ रहा है?

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19