Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

विश्व बौद्ध ‘धम्म ध्वज’ दिवस

News

2026-01-03 14:39:50

8 जनवरी, 1880 बौद्ध जगत में विशेष महत्व का दिन है क्योंकि इसी दिन ‘धम्म ध्वज’ की स्थापना हुई थी। यह धम्म ध्वज सम्पूर्ण विश्व को शांति, प्रगति मानवतावाद और समाज कल्याण की सदैव प्रेरणा देता है। इस धम्म ध्वज में पांच रंग होते है जिनका अपना अर्थ और भाव है। चूँकि इस धम्म ध्वज में 5 रंग हैं इसलिए इसको पंचशील का झंडा भी कहा जाता है। धम्म ध्वज हमारी आन, बान और शान है।

आओ धम्म ध्वज के पांच रंगों के भावार्थ को हम

बाएं से दाएं क्रमवार इस प्रकार समझें

(1) नीला रंग :- इस रंग का भावार्थ है समानता और व्यापकता- अर्थात इस नीले आसमान के नीचे सभी व्यक्ति सामान है। सार्वभौमिक करुणा। सभी प्राणी मात्र के प्रति कल्याण करने की भावना रखना।

(2) पीला रंग :- इस रंग का भावार्थ है मध्यम मार्ग- जैसा कि विदित है कि बुद्ध ने मध्यम मार्ग हेतु अष्टांगिक मार्ग पर चलने का रास्ता बताया है जो ‘निर्वाण’ प्राप्ति यानि चरित्र सम्पन्न, उत्कृष्ट जीवन जीने का, प्रगति का सरल और सुस्पष्ट मार्ग है।

(3) लाल रंग :- इस रंग का भावार्थ है- गतिशीलता और दृढ़ निश्चय। उजार्वान और परिश्रमी बनना। प्रत्येक व्यक्ति को धर्मानुसार आचरण करना चाहिए। अपने वांक्षित उद्देश्य की पूर्ति तथा जनकल्याण के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। धम्म की रक्षा हेतु बलिदान तक करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

(4) सफेद रंग :- इस रंग का भावार्थ है- शांति और शुद्धता। मन, वचन और कर्म से व्यक्ति शुद्ध और पवित्र होना चाहिए। शीलवान और चरित्र संपन्न व्यक्ति बनने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। सफेद रंग भगवान बुद्ध के विचारों की पवित्रता और शुद्धता का घोतक है।

(5) केसरिया रंग :- इस रंग का भावार्थ है त्याग और सेवा- प्रज्ञा, बुद्धिवाद, उच्चतम शिक्षा की प्राप्ति। प्रत्येक व्यक्ति को सुशिक्षित होने के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा लेनी चाहिए। शिक्षा प्राप्त करना, ज्ञान प्राप्त करना बुद्ध धम्म का प्रथम सन्देश है। मन को सुसंस्कृत और नियंत्रित करने के लिए शिक्षा नितांत आवश्यक है। अत: प्रत्येक व्यक्त्ति को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी ही चाहिए। उचित शिक्षा के द्वारा ही व्यक्त्ति प्रज्ञावान बनता है और सेवा और त्याग के लिए तत्पर रहता है।केसरिया भगवान बुद्ध के चीवर का रंग है जो शक्त्ति और साहस को दशार्ता है।

इस प्रकार ‘धम्म ध्वज’ से संपूर्ण बौद्ध धम्म का भाव और सार प्रकट होता है इसलिए धम्म ध्वज को पूरा आदर और सम्मान देना चाहिए।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19