Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

संघियों की संविधान विरोधी चाल से सतर्क रहे बहुजन समाज

भारतीयों के लिए संविधान ही सबसे बड़ा ग्रंथ है
News

2023-08-19 16:27:10

इसमें कोई दो राय नहीं कि हम सभी भारतीयों के लिए हमारा संविधान ही सबसे बड़ा ग्रंथ है, सबसे बड़ा पथ प्रदर्शक है और यहां तक कि जीवन जीने का आधार भी है। भारत के संविधान में हर भारतीय की गहरी आस्था और सम्मान है। देखा जाये तो, हमारे पड़ोसी देशों में लोकतंत्र मखौल बनकर रह गया और दुनिया के बड़े से बड़े देशों का भी लोकतंत्र खतरे में पड़ गया, लेकिन यह हमारे संविधान की ताकत ही है कि भारतीय लोकतंत्र का कोई बाल भी बांका नहीं कर सका। धुर विरोधी पार्टी के जीतने पर भी हमारे यहां सत्ता हस्तांतरण में पांच मिनट की भी देरी कभी नहीं हुई। हालांकि आपातकाल में संविधान को ताक पर रखा गया लेकिन जनता ने कांग्रेस को उसकी सजा भी तत्काल ही दे दी थी।

संघीयों का संविधान विरोधी रवैया शुरु से रहा है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ जिसके तुरंत बाद ही संघी दीनदयाल उपाध्याय ने संविधान के विरोध स्वरूप दिए अपने वक्तव्य में यह कहा था कि हम इस संविधान को नहीं मानते इसमें हमारा कुछ भी नहीं है और तभी से सारे संघी संविधान के विरोध में बोलते रहे हैं। आलोचना करते रहें है कि इस संविधान में हिन्दुओं के देवी-देवता आदि का कोई स्थान नहीं है इसलिए यह संविधान हमारे लिए निर्थक है और हम इसको नहीं मानते। देश के किसी राष्ट्र पर्व के अवसर पर संघियों ने कभी भी राष्ट्र ध्वज को अपने कार्यालयों में न तो फहराया और न उसे माना है। मोदी के आने के बाद संघियों ने अपने चरित्र में कुछ दिखावटी परिर्वतन करके कहा कि संविधान देश का एकमात्र ग्रंथ है। मोदी ने यह भी कहा था कि आज में जो प्रधानमंत्री बना हूं वह इस संविधान की ही देन है। मोदी ने कह तो दिया मगर उनका यह कहना एक नाटक ही लग रहा है चूंकि हर दिन वह संविधान के प्रावधानों का खुला उल्लघंन करते हैं और लोगों को संविधान के नाम पर अच्छी-अच्छी बातें करके संविधान विरूद्ध काम करते हैं। 2024 के संसदीय चुनावों में बहुजन समाज के सभी जातीय घटकों से निवेदन है कि सामूहिकता के आधार पर संघी भाजपा को वोट न देकर सत्ता से मुक्त करें।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19