Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

साहेब सो गए दास्तां कहतेकहते

अशोक कुमार बौद्ध
News

2023-10-21 17:34:27

मान्यवर कांशीराम जी ने यह भी संकल्प लिया था, बाबा साहेब का मिशन अधूरा कांशीराम करेंगे पूरा। उन्होंने जितने संकल्प किये, जीवन में उन पर अटल रहे। डॉ. अम्बेडकर जी के मिशन पर इतना काम किया कि कवि, लेखक, नेता और सुधारक तैयार कर दिये। मान्यवर ने 30 मार्च 2002 में एक संकल्प लिया...कि सन 2006 विजयदशमी को हम स्वयं बौद्ध बनेंगे और दो करोड़ बहुजनों को भी बौद्ध बनाएँगे। दुर्भाग्य की बात थी कि वह समय को स्वीकार न था जैसे डॉ. अम्बेडकर जी ने संकल्प लिया था कि... भारत को बौद्ध मय कर दूंगा। उसकी तिथि 12 दिसम्बर 1956 भी निश्चित कर चुके थे। उन्हें भी समय ने हमसे छीन लिया था और संकल्प पूरा न हो सका। 6 दिसम्बर को ही बाबा साहेब का वह सपना उस समय टूट चुका था। ऐसा ही मान्यवर साहेब के साथ हुआ वे 15 सितम्बर 2003 को हैदराबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। तभी मान्यवर के सिर में ऐसा तीव्र तीखा दर्द हुआ। की उन्हें हमेशा के लिए अपाहिज कर दिया उनका ब्रेन-स्टॉक हो गया। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली लाया गया। वहाँ उनके अनेक परीक्षणों के उपरांत डॉक्टरों ने घोषित कर दिया की अब ये न कुछ बोल सकेंगे, न सोच सकेंगे। लंबी बीमारी के बाद 9 अक्टूबर 2006 को साहब मान्यवर कांशीराम चिरनिद्रा में सो गए। अपने द्वितीय मसीहा के निधन का समाचार सुनकर संपूर्ण भारत का बहुजन उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। वहाँ इतनी भीड़ थी कि कहीं पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। उनके मृत शरीर पर पंचशील का ध्वज डाला गया। सायं 4 बजे उन्हें निगम बोधघाट में ले जाया गया, बहुजन नारे लगा रहे थे। कांशी तुम्हारी नेक कमाई तुमने सोती कौम जगाई...... कांशीराम अमर रहे... बाबा साहेब का दूजा नाम, कांशीराम कांशीराम... इस शोक के अवसर पर मान्यवर साहेब कांशीराम जी के भाई हरवंश सिंह और बहन स्वर्ण कौर भी वहाँ पर उपस्थित थी। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आजाद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत, राहुल गांधी, लाल कृष्ण आडवाणी, शरद पवार, सुषमा स्वराज, पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल, राम विलास पासवान, सोनिया गांधी व अटल बिहारी वाजपेयी आदि शीर्ष नेताओं ने मान्यवर जी के अंतिम संस्कार में भाग लिया। बहन कु. मायावती जी ने चिता में अग्नि दी अंतिम संस्कार बौद्ध धर्म से किया गया।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19