Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

हिन्दू धर्म में वर्ण व्यवस्था, शूद्र व दलित

बाबूराम केन
News

2023-09-09 15:13:33

हिन्दू धर्म की वर्ण-व्यवस्था के कारण दहस को बहुत हानि, अपमान तथा गुलामी सहन करनी पड़ी है। वर्ण-व्यवस्था के अनुसार पूरे हिन्दू समाज को चार वर्णों में बाँट दिया गया है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र।

इन चारों वर्णों के कार्य भी बड़ी चालाकी के साथ धर्म के नाम पर बाँट दिये गए हैं। ब्राह्मण के कार्य पढ़ना, पढ़ाना अथा धार्मिक कर्म-कांड करके बिना किसी मेहनत या परिश्रम के दक्षिणा के नाम पर मोटी रकम ऐठ कर ऐशों आराम के साथ जीवन जीना। नं-2 क्षत्रिय अवर्ण के लोगों का कार्य राज्य की रक्षा-सुरक्षा करना तथा शासन-प्रशासन चलाना। नं.-3 वैश्य वर्ण का कार्य व्यापार तथा कृषि आदि करना। नं. 4 शूद्र वर्ण के लोगों का कार्य ऊपर के तीनों वर्णों के लोगों की सेवा करना तथा उस सेवा के बदले में कुछ भी माँगने का अधियाकर नहीं था। ऊपर के तीनों वर्णों के लोग स्वेच्छा से जो भी दें उसी को अपना भाग्य और भगवान का प्रसाद मानकर स्वीकार कर लेना चाहिए।

इन कार्यों का बँटवारा इतना कठोरता से किया गया था कि कोई भी व्यक्ति केवल अपने वर्ण का कार्य ही कर सकता था। यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे वर्ण का कार्य करता था तो उसे दंडित किया जाता था। धर्म के अनुसार राज्य या देश की रक्षा का कार्य केवल क्षत्रिय वर्ण के लोगों का था। परंतु उनकी स्नाख्या बहुत कम थी। जब विदेशी आक्रमणकारियों ने देश पर हमला किया तो क्षत्रिय वर्ण के लोग उन्हें रॉन न पाये। महमूद गजन्वी ने सोमनाथ केप्रसिद्ध मंदिर तथा अन्य मंदिरों को लूटा तथा तोड़ा भी। मोहम्मद गौरी ने भी अपने कुछ सैनिकों के साथ आया और सन 1192 ई. में दिल्ली के शासक पृथ्वीराज चौहान को युद्ध में हराकर दिल्ली पर अपना शासन स्थापित किया तथा पृथ्वी राज चौहान को बंदी बनाकर गौरी अपने गृह राज्य ले गया और वहाँ पर उसकी हत्या करा दी। इसके बाद भारत सदियों तक विदेशियों का गुलाम रहा। वर्ण व्यवस्था न होती तो देश कभी गुलाम न होता। यदि आज की तरह सभी लोगों को सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का अधिकार होता।

इसी वर्ण व्यवस्था के कारण ऊँच-नीच का भेद भाव बना, ब्राह्मण सबसे ऊँचा, क्षत्रिय उससे नीचा, वैश्य उससे नीचा तथा शूद्र सबसे नीचा।

शूद्र जो स्नाख्या में सबसे अधिक बड़ा वर्ण था, बड़ी चालाकी के साथ उसे जातियों में बाँट दिया गया। तथा उनके आपस में रोटी-बेटी के व्यवहार पर भी रोक लगा दी गई। ताकि वे भविष्य में कभी मिलकर इस वर्ण व्यवस्था के दोषों को जानने के बाद इस व्यवस्था को ही नष्ट न कर दें। इन जातियों को भी छोटी जाति, बड़ी जाति तथा ऊँची जाति, नीची जाति बनाकर छुआछूत के भेदभाव को पैदा किया गया।

शूद्रों में भी अति-शूद्र बनाए गए दलितों को ‘भारतीय संविधान’ के द्वारा नागरिक अधिकार दिये गए जो वर्ण व्यवस्था में उनसे छीन लिए गए थे तथा उन्हें पशुओं से भी गया-गुजरा जीवन जीना पड़ता था। भारतीय संविधान के द्वारा मिले अधिकारों से एक दलित या आदिवासी भारत के राष्ट्रपति के पद पर आसीन हो सकता है। लेकिन वहीं राष्ट्रपति यदि जगन्नाथ पुरी के मंदिर में पूजा पाठ करने जाते हैं तो मंदिर के लोग उन्हें धक्के मारते हैं और मंदिर के प्रधानमंत्री तथा भारत सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। क्या यह भी हिन्दू धर्म की विशेषता ही हैं।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19