Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

हिन्दू राष्ट्र की माँग असंवैधानिक तथा राष्ट्रद्रोह है

बाबूराम केन
News

2024-01-13 14:44:58

देश की राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की माँग करने वाले बैनर, पोस्टर लगे देखे गए हैं। यह माँग असंवैधानिक होने के साथ-साथ देशद्रोह का मामला भी है। यह माँग देश के लिए उतनी ही खतरनाक है, जितनी आजादी से पूर्व मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की माँग की गई थी। पाकिस्तान तो बना परंतु देश तथा देशवासियों को उसकी कितनी कीमत चुकानी पड़ी, उसकी कल्पना मात्र से ही मन और शरीर सिहर उठता है।

दूसरे नंबर पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ नामक अलगाववादी संस्था द्वारा अमेरिका, कनाडा तथा इंग्लैंड जैसे देशों में बैठकर जो गतिविधियाँ चलाई जा रही है। वे कभी देश विरोधी नारे मंदिरों आदि की दीवारों पर लिखते हैं। कभी किसी हाई-कमीशन के बाहर उग्र प्रदर्शन करते हैं तथा कभी किसी हाई-कमिश्नर पर ही हमला कर देते हैं। तो भारत सरकार उन देशों की सरकारों से उन लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की माँग करती है।

परंतु जब देश में ही कुछ लोग देश विरोधी तथा संविधान विरोधी भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ बनाने की माँग करते हैं तो ऐसा जान पड़ता है कि उनके मन में न तो संविधान का सम्मान है और न ही उनके मन में सरकार का डर है। सरकार ने अभी तक उन लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। इससे जनता के मन में संशय पैदा होता है कि ये लोग सरकार के इशारे पर ही हिन्दुत्व की भावना को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इससे उन्हें इस असंवैधानिक और राष्ट्र विरोधी काम को करने में सरकार की शह प्राप्त है।

इसलिए इन लोगों के खिलाफ उसी प्रकार की सख्त कार्यवाही करनी चाहिए जैसी कार्यवाही की माँग विदेशी सरकारों से विदेशों में बैठे देश विरोधी लोगों के खिलाफ कराना चाहते हैं।

सत्ता की कमान संभालने से पहले सरकार जो देश के संविधान की रक्षा और संरक्षण की शपथ लेती है, वह शपथ भी पूरी होती हुई मालूम पड़ेगी, वरना सरकार संविधान की रक्षा करने में असफल ही दिखेगी।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19