Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

संत चोखामेला

News

2024-05-10 19:27:10

महाराष्ट्र में जिन संतों ने जाति-पाति का भेदभाव मिटाकर भगवान की भक्ति की उनमें संत चोखामेला का नाम बड़े आदर से लिया जाता हैं। उन्हें विठ्ठल कृपा प्राप्त थी। संत ज्ञानेश्वर की संत मंडली में चोखामेला का बड़ा आदर-सम्मान था। वे महार जाति के थे। जो उस समय अस्पर्श मानी जाती थी। संत चोखामेला जी का जन्म कब हुआ व जन्म के बारे में अधिक जानकारी नहीं हैं। लेकिन बताया जाता है कि इनका जन्म सन 1270 के आसपास हुआ था। ये महाराष्ट्र के मेहुणपुरी, तालुका देऊलगाव, जिला बुलढाणा से थे।

संत चोखामेला परिवार में पत्नी सोयरा, बहन निर्मला, साला बंका और उनका बेटा कर्ममेला आदि थे। चोखामेला जी और उनका परिवार श्री विट्ठल के बडेÞ भक्त थे। नामदेव जी के प्रवचन सुनने के पश्चात इनके जीवन की दिशा ही बदल गई और वे उनकी राह पर चल पड़े।

प्राचीन हिन्दू वर्ण प्रणाली में चार वर्ग थे। क्षत्रिय, वैश्य, क्षुद्र तथा ब्राह्मण मगर म्हार जाति के लोगों को इनमें से किसी वर्ग में न रखकर वर्ण व्यवस्था से बाहर रखा गया था। इन्हें शिक्षा का कोई अधिकार नही था. यहाँ तक कि गाँव के सार्वजनिक कुँए पर इन्हें पानी भरने की इजाजत भी नही थी।

मृत्यु: संत चोखामेला जी का देहावसान 14 मई सन 1338 में पंढरपुर के पास मंगलवेदा गांव में हुआ था। मजदूरी का काम करते समय उनके उपर दीवार गिर गई थी जिस हादसे में उनकी मृत्यु हुई। उनका अंतिम संस्कार विट्ठल मंदिर के सामने किया गया, जहाँ इनकी समाधि भी बनाई गई।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19