Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

दूषित व जहरीले पानी से परेशान हनुमान वाटिका की जनता

नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं हनुमान वाटिका कॉलोनी के लोग
News

2024-01-01 13:43:19

लोगों के घरों में घुस रहा राहुल गार्डन के सीवर से निकलने वाला तेजाब युक्त जहरीला पानी, जमीन को कर रहा बंजर

साफ पानी, बिजली व सड़क जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग

शासन-प्रशासन की अनदेखी से परेशान लोग खा रहे दर-दर की ठोकरें, नहीं हो रही सुनवाई

संवाददाता

लोनी। एक ओर बीजेपी बड़े-बड़े वायदे कर रही है वहीं उसकी डबल इंजन की सरकार धार्मिक क्षेत्र के मंदिर संस्कृति के अलावा जनता से जुड़ी किसी भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। जनता से किए गए वायदे सिर्फ जुमलों के रूप में सुनाए जा रहे हैं। मंगलवार 26 दिसम्बर को बहुजन स्वाभिमान संघ की टीम ने हनुमान वाटिका लोनी गड्ढे का वहाँ के क्षेत्रवासियों के साथ जायजा लिया। क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्या टीम के सामने वर्णित की। हनुमान वाटिका के क्षेत्रवासियों ने बताया कि राहुल गार्डन से सीवर का पानी बहुत तेजी के साथ हनुमान वाटिका में आ रहा और यह पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। लोगों के चलने के लिए रास्ते नहीं है, गंदे पानी से होकर बाहर निकलना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चे पानी से होकर जाते हैं, आम रास्ता पूरी तरह से जलमग्न है कई बार तो बड़े हादसे भी हो चुके है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिजली के तार पानी को छू रहे हैं जिससे पानी में करंट भी फैल जाता है जिसके कारण एक बच्चे की मौके पर मौत भी हो गई थी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि चलने के लिए सड़कें नहीं है और न ही पानी के निकास के लिए नालियाँ है। पूरा का पूरा हनुमान वालिका लोनी गड्ढे का क्षेत्र पानी से भर गया है।

दूसरी और वहाँ के स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे घरों में बिजली नहीं है, बिजली के कनेक्शन के लिए 80-90 हजार रुपए अधिकारी माँगते हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग इधर-उधर से आकर बसे है ं जो मेहनत मजदूरी करके अपनी जीविका चलाते हैं। थोड़े बहुत पैसे जोड़कर उन्होंने अपने लिए कच्चे-पक्के घर की व्यवस्था की है। लेकिन बीजेपी सरकार में बैठे अधिकारी उनसे इतनी मोटी रकम माँगते है कि वे गरीब लोग इस रकम को अदा करने में असमर्थ है। जबकि यह पूरा क्षेत्र बीजेपी के विधायक नन्द किशोर गुर्जर व बीजेपी के निगम पार्षद विशाल धामा के अंतर्गत आता है। मोदी-योगी की इस डबल इंजन की सरकार से यहाँ की जनता तबाह हो रही है। चुनाव के समय मोदी-योगी की सरकार जनता से बड़े-बड़े वायदे करते हैं लेकिन चुनाव बीत जाने और परिणाम आ जाने के बाद ये लोग अपने वायदे भूल जाते हैं। बहुजन स्वाभिमान संघ ने इस क्षेत्र में रह रहे क्षेत्रवासियों की समस्या को करीब से देखा और जनता से कहा, हम इस मामले को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर आपकी समस्या से छुटकारा दिलाने का प्रयास करेंगे।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19