Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

फिर उठी ‘भील प्रदेश’ की मांग

आदिवासियों ने भरी हुंकार, बोले- अब नहीं डरेंगे
News

2025-07-18 17:49:22

नई दिल्ली। राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में एक बार फिर भील प्रदेश की मांग गूंज उठी। गुरुवार को आयोजित भील आदिवासी सम्मेलन (भील प्रदेश संदेश यात्रा) में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी प्रतिनिधि पहुंचे और एक स्वर में भील प्रदेश के गठन की मांग दोहराई। सम्मेलन का आयोजन भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा और आदिवासी परिवार संस्था की ओर से किया गया। संस्था के संस्थापक मास्टर भंवरलाल परमार ने कहा कि आदिवासी भारत के मूल मालिक हैं। 70 साल में भी हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं। अब आदिवासी डरना छोड़ चुके हैं और भील प्रदेश के लिए संघर्ष तेज होगा।

45 जिलों को मिलाकर बने भील प्रदेश: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के 45 जिलों को मिलाकर भील प्रदेश बनना चाहिए। परमार ने बताया कि कई आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी सुविधाएं नहीं पहुंच रही हैं। गुजरात के खानपुर क्षेत्र में आदिवासियों को अब एसटी प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा, जबकि 2004-2006 तक ये जारी किए जाते थे। परमार ने कहा कि इतिहास गवाह है कि भील राजा रहे हैं। डूंगरपुर में 1282 में डूंगर भील राजा थे, जबकि बांसवाड़ा में 16वीं सदी में बांसिया भील शासन करते थे। सलूंबर में 12वीं सदी में सोनारा भील राजा थे। हमारे पूर्वज राजा-महाराजा और महिलाएं रानियां थीं। आज उनके वंशज फुटपाथ पर जीवन बिता रहे हैं।

70 साल से मांग है अधूरी: उन्होंने बताया कि सरकारों ने कभी आदिवासियों से संवाद करने की पहल नहीं की। संविधान की पांचवीं अनुसूची आदिवासियों के सम्मान और अधिकारों की बात करती है, लेकिन अब तक इसे नजरअंदाज किया गया। उन्होंने सुझाव दिया कि हर जिले का कलेक्टर, एसपी, एसडीएम और अन्य अधिकारी महीने में एक बार आदिवासी संगठनों से संवाद करें और उनकी मांगें जानें। सम्मेलन में यह भी कहा गया कि यदि आदिवासियों को उनके क्षेत्रों में पानी, रोजगार और मूलभूत सुविधाएं दी जाती तो उन्हें शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ता।

जारी रहेगा संघर्ष

आदिवासी संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक भील प्रदेश की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि ये आंदोलन आदिवासियों की अस्मिता, अधिकार और इतिहास की पुनर्प्राप्ति के लिए है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर भील प्रदेश का नक्शा जारी कर लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की थी। इस पर भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रदेशद्रोह करार दिया और इसे एक राजनीतिक स्टंट बताया। जवाब में सांसद रोत ने कहा कि उन्हें राठौड़ से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। भील प्रदेश की मांग 1913 के मानगढ़ नरसंहार के बाद उठी थी, जब ब्रिटिश सेना ने गोविंद गुरु के नेतृत्व में सैकड़ों भीलों की हत्या की थी। यह घटना आदिवासी जलियांवाला के रूप में जानी जाती है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19