Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

बुलंदशहर में एक और बच्ची के साथ हैवानियत

खेत में चारा लेने गई नाबालिग की रेप के बाद गला रेतकर हत्या
News

2024-06-24 15:37:34

बुलंदशहर: जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ह्रदयविदारक वारदात सामने आयी जहां हैवानों ने नाबालिग से रेप के बाद उसकी गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची रोजाना की तरह खेत में चारा लेने गई थी, बच्ची का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग बच्ची के गर्दन कटे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

रोजाना की तरह बच्ची बुधवार की सुबह खेत में चारा लेने गईं थी। दोपहर तक वह घर वापस नहीं लौटी, जिस पर परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरू की। परिजन तलाश करते हुए जब मक्का के खेत में पहुंचे तो उसका शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। कपड़े अस्त-वस्त थे। लहूलुहान हालात में उसका शव मिला, गले में गहरे चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा पूरे शरीर में कई जगह नोंचने के निशान भी मिले हैं।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

सूचना पर एसएसपी,एसपी क्राईम, सीओ और पुलिस टीम पहुंची। एसएसपी ने परिजनों से पूछताछ की और मौके पर पहुंचकर जांच की। वारदात स्थल पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने घास काट कर बांध ली थी, उसकी चप्पल घास के पास मिली है। मक्के के खेत में जहां शव मिला है, उससे 30 मीटर की दूरी पर उसकी चप्पल और घास पड़ी मिली। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 13 वर्षीय बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी गई। नाबालिक की हत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीम गठित कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19