Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

बैंकों ने 1.7 ट्रिलियन रुपये के कर्ज बट्टे खाते में डाले: सरकार

News

2024-11-30 11:52:08

नई दिल्ली। बैंकों द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 (वित्तीय वर्ष 24) में 1.7 ट्रिलियन रुपये के कर्ज बट्टे खाते (राइट-आॅफ) में डाले गए हैं। हालांकि यह एक बड़ी राशि है, फिर भी वित्तीय वर्ष 2023 में बट्टे खाते में डाले गए 2.08 ट्रिलियन रुपये के आंकड़े से कम है। रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों में बट्टे खाते में डाले गए कर्ज की सबसे कम राशि है।

वित्त वर्ष 2020 में सबसे अधिक 2.34 ट्रिलियन रुपये के कर्ज राइट-आॅफ किए गए, इसके बाद वित्त वर्ष 2021 में 2.03 ट्रिलियन रुपये और वित्त वर्ष 2022 में 1.75 ट्रिलियन रुपये के ऋण बट्टे खाते में डाले गए थे। सरकारी बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक ने सबसे अधिक 18,317 करोड़ रुपये के लोन बट्टे खाते में डाले, इसके बाद यूनियन बैंक आॅफ इंडिया ने 18,264 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक ने 16,161 करोड़ रुपये के लोन राइट-आॅफ किए। निजी क्षेत्र के बैंकों में एचडीएफसी बैंक 11,030 करोड़ रुपये के ऋण बट्टे खाते में डालने के साथ सबसे आगे है, इसके बाद एक्सिस बैंक 8,346 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक 6,198 करोड़ रुपये के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।

वित्त वर्ष 2024 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा ऋण को राइट-आॅफ किए जाने में 18.2% की कमी आई है, लेकिन कुल बैंकों के 20% से अधिक बैंकों ने इस वर्ष बट्टे खाते में डाले गए कर्ज में वृद्धि देखी है। ऋण को राइट-आॅफ में डालने का मतलब है कि बैंक उस ऋण को नुकसान मान लेते हैं, लेकिन इसका सीधा मतलब यह नहीं है कि कर्जदार इसे चुकाएगा नहीं।

इस तरह के लोन राइट-आॅफ भारतीय रिजर्व बैंक के मानदंडों और बैंक बोर्डों द्वारा तय की गई नीतियों के अनुसार किए जाते हैं।

राइट-आॅफ की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए वित्त राज्य मंत्री ने कहा, ह्यराइट आॅफ में डाले जाने का यह मतलब नहीं है कि उधारकर्ता अपनी देनदारियों से मुक्त हो गया है. इसलिए, लोन राइट आॅफ करने से उधारकर्ता को कोई लाभ नहीं होता है. वह ऋण को चुकाने के लिए उत्तरदायी बना रहता है. और बैंक इन खातों से वसूली की कार्रवाई जारी रखता हैं।

ऋणों को राइट-आॅफ खाते में इसलिए डाला जाता है ताकि गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (नॉन परफॉर्मिंग एसेट-एनपीए) को हटाकर बैंक बैलेंस शीट को क्लियर किया जा सके. हालांकि, बैंक कानूनी और वसूली तंत्र के माध्यम से बकाया राशि वसूल कर सकते हैं. कोई भी ऋण एनपीए का दर्जा तब पाता है जब मूल राशि के ब्याज का भुगतान 90 दिनों तक लंबित रहता है।

इस साल अगस्त में एक आरटीआई आवेदन के जवाब से पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में बैंक बट्टे खाते में डाले गए ऋणों में से 81.30% की वसूली करने में विफल रहे हैं।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19