Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

‘आरक्षण खत्म करने में लगी है भाजपा और कांग्रेस’

भाजपा सरकार की नीयत आरक्षण को लेकर साफ नहीं, आदिवासी और दलितों को गुमराह करके लोकसभा में इंडिया गठबंधन ने लिया वोट
News

2024-09-27 19:42:53

संवाददाता

फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के तमाम नेता लगातार रैलियां करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 27 सितंबर को फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव बाघौला में बहन मायावती जी ने भी एक बड़ी चुनावी रैली का आयोजन किया। रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने इनेलो-बसपा के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मायावती के तीखे तेवर दिखे और उन्होंने पीएम मोदी व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

मायावती शुक्रवार को सुरेंद्र वशिष्ठ के समर्थन में फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र में रैली करने पहुंंची। बसपा सुप्रीमो मायावती की फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र में यह पहली रैली है। मंच पर मायावती के साथ इनेलो महासचिव अभय चौटाला और आकाश आनंद भी मौजूद रहे।

मायावती ने कहा कि मुझे सुनने के लिए बड़ी संख्या में आए लोगों का अभिवादन करती हूं। अपने देश को आजाद हुए वर्षों हो चुके हैं। प्रदेश विभिन पार्टियों की सरकारें रहीं है। मगर किसान, मजदूर गरीब, किसान का उत्थान नहीं हो सका। दलित आदिवासी, ओबीसी के लोगों को अंबेडकर के कड़े संगर्ष से सरकारी नौकरी में आरक्षण मिला। यह पार्टियां आरक्षण खत्म करना चाहती हैं।

मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की नीयत आरक्षण को लेकर साफ नहीं है। आदिवासी और दलित को गुमराह करके लोकसभा में इंडी गठबंधन ने जनता दलित व पिछड़ों का वोट लिया। अब हमें इनके बहकावे में नहीं आना है। सुप्रीम कोर्ट ने जब आपके आरक्षण पर चोट मारी, यह सभी पार्टियां चुप रही। किसी ने खुलकर नहीं बोला। सभी चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर राहुल गांधी ने सभी आरक्षण को खत्म करने का एलान कर दिया। आरक्षण विरोधी पार्टियों को वोट नहीं देना है। हमारे गठबंधन की सरकार बनाकर इसे लटका कर रखना है, जबतक विपक्ष द्वारा संवैधानिक संशोधन नहीं हो जाता है।

मायावती ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। सरकार की जातिवादी व पूंजीवादी सोच ने पिछड़ों का हक मारा है। अभी भी देश में करप्शन खत्म नहीं हुआ है। आम कार्यकतार्ओं की मदद से हमारी पार्टी सत्ता में आना चाहती है। ताकि किसी के दबाव में न आकर सर्वसमाज की सेवा करना चाहती है। आम कार्यकतार्ओं के आशीर्वाद से हमारी पार्टी ने चार बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई है। हमारी सरकार ने सर्वसमाज का ख्याल रखा। मगर दलित आसिवासी का विशेष ध्यान रखा।

मायावती ने कहा कि सरकारी खर्चे से पक्के मकान बनाकर दिए। लाखों गरीब लोगों को फायदा हुआ है। देहातों और शहरों में दलित बस्तियों को विकसित किया। युवा महिलाओं के लिए बहुत काम किया। किसानों को फसल का उचित दाम सही समय पर दिया। अपराधियों को असली जगह दिखाई। दलित और पिछड़े समाज के महापुरुषों का सम्मान दिया।

विरोधी पार्टियों के हवा-हवाई घोषणा पत्रों से सावधान रहना है। हमारी पार्टी कहने में कम करने में ज्यादा विश्वास करती है। हमे उत्तर प्रदेश में करके दिखाया। गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाना है। इस बार गठबंधन की सरकार बनाना है। सरकार बनने पर चौधरी अभय चौटाला मुख्यमंत्री रहेंगे। दलित डिप्टी सीएम और डिप्टी सीएम पिछड़ा वर्ग का होगा।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19