Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

आकाश को उत्तराधिकारी बनाना जनता की नजर में गलत कदम

प्रकाश चंद
News

2023-12-16 17:22:51

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाने के विरूध तो हमारी कोई टिप्पणी नहीं है। परंतु बहन जी द्वारा जो तरीका अपनाया गया वह निश्चित तौर पर अशिष्टि है जिससे जनता में सही संदेश नहीं पहुंच रहा है। अच्छा होता अगर आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाने का प्रस्ताव जनता के माध्यम से बहन जी के पास आता और उसपर देश की वर्तमान राजनीति को बीच में रखकर विचार-विमर्श किया जाता और फिर उसके अनुसार फैसला लिया जाता। हर राजनीतिक पार्टी जनता की पार्टी होती है। जनता की सोच, समझ से ही उसे आगे बढ़ना चाहिए तभी पार्टी में तर्क संगत निर्णय लेने में सुविधा होती है और जनता का भरोसा भी बढ़ता है। एकांकी नाटक के नायक की तरह एकतरफा फैसला सुनाना किसी भी दृष्टि से जनता को नहीं भाता है। सबको साथ लेकर चलना ही समाज हित में होता है। पिछले चुनावों के परिणामों को देखें तो चुनाव-दर-चुनाव बसपा का मत प्रतिशत गिरा है। शायद इसका कारण भी यही है कि पार्टी के अन्दर विचार विमर्श और प्रजांतात्रिक सोच की कमी है जो कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी के मिशन को अपने कंधों पर उठाकर यहां तक लाये हैं उनका भरोसा और उनमें कार्य करने की शक्ति ऐसे फैसलों से कमजोर होती है। फैसले ऐसे होने चाहिए जो सर्व-साधारण जनता को तार्किक लगें और उनमें पार्टी के प्रति उत्साह और लगाव पहले के मुकाबले अधिक पैदा हो। लेकिन बहन जी के अधिकतर फैसले एकांकी है। उनमें न कोई तार्किक सूझ-बूझ और तालमेल नजर आता है। अगर इसे देखकर यूं कहा जाये कि बहुजन समाज पार्टी को बहन जी समाज और मिशन को आगे न बढ़ाकर अपने अंदर के अहंकार को सिर्फ संतुष्ट कर रही हैं तो इसके परिणाम पार्टी के हित में न होकर मुनवादियों को हित पहुंचते दिखते हैं।

बहुजन समाज की जागरूक जनता का यही मनत्वय है कि माननीय साहेब कासीराम जी ने जब बहुजन समाज पार्टी का गठन किया था तब उनका मकसद यह था कि एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को एकजुट करके देश की सरकार में इन वर्गों की हिस्सेदारी कायम करेंगे। उनकी इस सोशल इंजिनियरिंग को मोदी-संघ ने अच्छी तरह से समझकर बहन जी की अदूरदृष्टि के कारण विफल कर दिया है।

चूंकि हाल ही के विधान सभा चुनावों में मोदी-संघ ने जनसंख्या के हिसाब से अमहत्वपूर्ण समझी जाने वाली जातियों के वोटों को एकजुट करके भाजपा के पाले में ला दिया और परिणाम स्वरूप भाजपा को जीत मिली और बहुजन समाज पार्टी का मत प्रतिशत और भी गिर गया। आशा की जाती है कि बहन जी मुद्दों को समझें और बाबा साहेब व कासीराम जी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए समाज के साथ विचार-विमर्श करके रणनीति बनायें और अपने दरवाजे से राजनैतिक दलालों को भगाने का काम करें चूंकि ये राजनैतिक दलाल ही मिशन को चुनाव-दर-चुनाव निराशा दिला रहे हैं।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19