Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

एक देश एक चुनाव को लेकर मोदी ने किया कमेटी का गठन

गुलाम मानसिकता के रामनाथ कोविंद को बनाया अध्यक्ष
News

2023-09-02 16:25:27

नई दिल्ली। एक देश-एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने कमेटी बना दी है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संभव है कि एक देश एक चुनाव पर सरकार बिल भी ला सकती है और इस गंभीर मुद्दे को गुलाम मानसिकता के रामनाथ कोविंद से हल कराना चाहती है ताकि अगर उनका यह मिशन फेल भी हो जाये या फिर जनता का भारी विरोध झेलना पड़े तो उसे कोविंद के माथे मड़ दिया जाये और मोदी-संघी अपनी गरेवां बचा सकें।

पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी देश के वयोवृद्ध नेता हैं लेकिन राष्ट्रपति रहते हुए जो उनका कार्यकलाप रहा उससे लगता है कि उनमें देश के सामाजिक ताने-बाने की समझ नहीं है। उनके कार्यकाल में देश के एसटी/एससी समुदायों पर अपेक्षाकृत अधिक उत्पीड़न के मामले घटित हुए और उन्होंने किसी भी मामले में अपना हस्तक्षेप नहीं किया शायद इसीलिए संघियों ने उन्हें देश का राष्ट्रपति बनवाया था ताकि वे संघियों की मानसिकता के आधार पर उनकी इच्छा के मुताबिक सरकार की सभी फाईलों पर हस्ताक्षर करें और तुरंत उन्हें मोदी जी के पास पहुंचा दें। मनुवादियों का चिर काल से यही आचरण देखा गया है कि दलित, आदिवासी व पिछड़े समुदायों पर वार करने के लिए उन्हें उन्हीं के समुदाय से एक दलित कंधा चाहिए जो गुलाम मानसिकता का हो और अपने ही समुदाय के लोगों नुकसान करे। कोविंद जी उसी का एक सटीक उदाहरण हैं उनको किसी चीज का भी अध्यक्ष बनाना देश की जनता के हित में नहीं है। बहुजन स्वाभिमान सभी से आग्रह करता है कि कोविंद के द्वारा की गई किसी भी सिफारिश को न मानें क्योंकि उनसे कभी भी समाज कल्याण की उपेक्षा नहीं की जा सकती है क्योंकि वह एक गुलाम मानसिकता के व्यक्ति हैं।

विपक्ष बोला- सरकार को पहले भरोसे में लेना चाहिए था

शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि भाजपा इंडिया से डरी हुई है। वन नेशन, वन इलेक्शन को मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए लाया जा रहा है।

वहीं सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि संसदीय व्यवस्था की सारी मान्यताओं को यह सरकार तोड़ रही है। अगर विशेष सत्र बुलाना था तो सरकार को सभी विपक्षी पार्टियों से कम से कम अनौपचारिक तौर पर बात करनी चाहिए थी। अब किसी को नहीं पता है कि एजेंडा क्या है और सत्र बुला लिया गया है।

वहीं चिराग पासवान ने कहा, हमारी पार्टी वन नेशन-वन इलेक्शन का समर्थन करती है। इसे लागू करना चाहिए।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19