Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट को सुप्रीम झटका

शाही ईदगाह के साइंटिफिक सर्वे की मांग वाली याचिका खारिज
News

2023-09-23 17:30:49

मथुरा। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर शाही ईदगाह परिसर का वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग को लेकर दायर अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस अर्जी में ईदगाह परिसर का काशी के ज्ञानवापी परिसर जैसा ही साइंटिफिक सर्वे कराने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई की। पीठ ने कहा कि इससे संबंधित सभी याचिका हाईकोर्ट में लंबित हैं इसलिए हाईकोर्ट ही इस पर पहले विचार करे तो उचित होगा। कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इससे पहले जुलाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह का साइंटिफिक सर्वे कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सीधा मतलब या है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले के सुनवाई योग्य होने के मुद्दे यानी सीपीसी आॅर्डर 7 रूल 11 के तहत लंबित है। लिहाजा जब तक उस पर फैसला होने के बाद ही साइंटिफिक सर्वेक्षण का मुद्दा आएगा. चूंकि हाईकोर्ट अभी बुनियादी मुद्दा सुन रहा है. लिहाजा अभी साइंटिफिक सर्वे पर सुनवाई का कोई तुक नहीं है।

मथुरा का ये विवाद कुल 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक से जुड़ा है। दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 10.9 एकड़ जमीन का मालिकाना हक है जबकि ढाई एकड़ एकड़ जमीन का मालिकाना हक शाही ईदगाह मस्जिद के पास है. हिंदू पक्ष शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया ढांचा बताता है और इस जमीन भी दावा किया गया है। हिंदू पक्ष की ओर से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और ये जमीन भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान को देने की मांग की गई है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19