Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला कॉन्स्टेबल ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़

सोशल मीडिया पर लोग बोले ‘शेरनी’ महिला फौजी को सल्यूट, 1 लाख का इनाम देने की घोषणा
News

2024-06-08 16:59:45

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस से राजनेता तक का सफर तय कर चुकीं कंगना रनौत के साथ गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक अजीब हादसा हुआ। एक महिला सीआईएसफ कॉन्स्टेबल ने एयरपोर्ट पर उन्हें थप्पड़ एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिस महिला ने कंगना को थप्पड़ जड़ा वो सीआईएसफ की कांस्टेबल है और उसका नाम कुलविंदर कौर है। कुलविंदर, कंगना रनौत के किसान विरोधी बयान से नाराज थी। कंगना ने किसान आंदोलन के समय दिल्ली धरने में बैठने वाली महिलाओं को लेकर कहा था कि वो सौ-सौ रुपये लेकर बैठी हैं, इसके साथ ही उन्होंने किसानों को खालिस्तानी बताया था। कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो उन्हें कंगना को थप्पड़ मारने के लिए 1 लाख रुपये इनाम में देना चाहता है। कंगना रनौत थप्पड़ कांड के बाद सोशल मीडिया दो पक्षों में बंट गया है। कोई एक्ट्रेस के साथ हुई हरकत से नाराज है तो कोई कुलविंदर का समर्थन कर रहा है। ट्विटर पर तमाम ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग कुलविंदर को सही बता रहे हैं।

वहीं घटना के वक्त का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलविंदर कह रही है कि कंगना ने किसान आंदोलन के वक्त कहा था कि सौ-सौ रुपये के लिए महिलाएं धरने पर बैठी हैं, क्या कंगना वहां बैठ पातीं? इसके साथ ही उसने कहा कि जब कंगना ने वो बयान दिया था तब कुलविंदर की मां भी वहां बैठी थीं।

ट्विटर पर गगनदीप नाम के एक पत्रकार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंजाब का एक बिजनेसमैन, कुलविंदर को 1 लाख रुपये देने की बात कर रहा है। कैप्शन में लिखा है, जीरकपुर (मोहाली) के बिजनेसमैन शिवराज सिंह बैंस ने घोषणा की है कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को एक लाख रुपये देंगे। वीडियो में शिवराज पंजाबी में कह रहे हैं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएफएस वाली अपनी बहन कुलविंदर कौर को, जिसने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है मैं उस लड़की को पंजाबी और पंजाबियों को बचाने के लिए सलाम करता हूं और इसे एक लाख रुपये इनाम में दूंगा।

वहीं एक और यूजर ने कहा कि शेरनी, आज कंगना को अहसास हो गया है कि किसानों का पावर क्या होता है। बहन को दिल से सल्यूट है। एक और ने कहा- मां का मैटर है तो नकली झांसी की नकली झांसी की रानी को दो झापड़ और देना था।

कुछ लोग बोले- महिला फौजी को सल्यूट



वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उल्टा कंगना को भी सुनाया है। एक ने कहा- आप अपना एरिया देखिए, पंजाब के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं कुछ ने तो महिला फौजी को सल्यूट कहा है। वहीं कुछ ने जय जवान जय किसान के नारे लगाए हैं। वहीं कुछ ने कहा है- कंगना को थप्पड़ मारने वाली सुरक्षाकर्मी को सुना जाए।

कंगना के साथ-साथ एक और थप्पड़ कांड

कंगना का एयरपोर्ट वाला जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें एक और थप्पड़ की घटना सामने आई है। उसमें कंगना के साथ हिमाचली टोपी लगाए एक शख्स ने वहां खड़ी एक लड़की को थप्पड़ मारा है। अब इसे लेकर इंटरनेट पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि कंगना के थप्पड़ पड़ा तो बवाल हो गया और इस लड़की को क्यों थप्पड़ मारा गया, इसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19