Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

चोर बताकर दलित किशोर का सिर मुंडवाया, केस दर्ज

News

2022-08-22 15:00:49

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दलित किशोर को चोर बताकर उसका सिर मुंडवाने, चेहरा विकृत करने और उसे गले के नीचे बीड़ी से जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें तीन नामजद आरोपी भी हैं। उन्होंने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी दलित व्यक्ति द्वारा कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि 7 अगस्त 2022 को उनका बेटा (14) दौड़ने के लिए घर से चौरी की तरफ गया था. एफआईआर केअनुसार, बारिश से बचने के लिए किशोर चौरी से गद्दौपुर जाने वाली सड़क के किनारे एक मंदिर के बगल में बने मकान में रुक गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मकान में मौजूद कुछ लड़कों ने किशोर पर चोरी का आरोप लगाकर उसे मारा-पीटा. उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसके सिर का एक हिस्सा मुड़वाकर चेहरा विकृत कर दिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने किशोर को गले के नीचे बीड़ी से भी जलाया, उन्होंने बताया कि सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को बुलाने की धमकी दी, जिसके बाद आरोपियों ने किशोर को छोड़ दिया. सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर रंजीत, श्यामजीत और गोल्डी नाम के तीन लोगों को नामजद करते हुए तथा कुछ अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19