Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

जमीन पर कब्जा कर रहे बदमाशों ने दलित युवक को पीटा

थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी के पास पहुंचा पीड़ित
News

2022-08-23 15:17:15

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के किर्तियापुर निवासी अरविंद ने दबंगों से परेशान होकर एसपी से शिकायत की है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि पैतृक जमीन पर दबंग कब्जा करना चाहते है। इसी उद्देश्य से दबंगों ने पीड़ित की जमीन पर ट्रैक्टर से घूरा हटाकर कब्जा करने की कोशिश की। जिसका अरविंद ने विरोध किया और 112 को दो दिन पहले सूचना दी फिर पीड़ित थाने गया। लेकिन कोई कार्यवाही न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। जिसके बाद 18 जुलाई 2022 को दबंग अतुल ने खुलेआम बीच गांव ग्रामीणों के सामने नीम के पास पीड़ित को पकड़ लिया, और चारों तरफ से अवधेश, गोविंद, बालकृष्ण, संजू, सतीश आदि ने ललकारते हुए कहा कि अतुल तुम इसको जान से मार दो जाति का चमार कहते हुए अभद्र जाति सूचक गलियां दी, और पीड़ित को बुरी तरह से मारापीटा। जिसके बाद पीड़ित को गांव के लोगों ने किसी तरह से बचाया, जिस पर दबंग गाली- गलौज करते हुए पीड़ित अरविंद को जान से मारने की धमकी देते रहे। जिस पर पीड़ित ने अरवल पुलिस से शिकायत की, लेकिन थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बिना कोई कार्यवाही किए युवक को टरका दिया। जिस बात से परेशान पीड़ित अरविंद ने एसपी दμतर पहुंचकर एएसपी से शिकायत की, एएसपी पश्चिमी ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19