Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

तमिलनाडु: दलित पंचायत अध्यक्ष को स्कूल में तिरंगा फहराने से रोका

News

2022-08-23 13:47:26

चेन्नई। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची के एडुथवैनाथम गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वी ने आरोप लगाया है कि उन्हें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर एक स्थानीय सरकारी स्कूल में तिरंगा फहराने से रोका जा रहा है। सुधा वी ने 3 अगस्त को डिप्टी एसपी को लिखे एक पत्र में कहा है कि उन्हें स्थानीय सरकारी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोका जा रहा है क्योंकि वह दलित हैं। सुधा वी ने खत में कहा है कि उनसे पहले दस पंचायत अध्यक्षों ने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया था, लेकिन उन्हें अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) द्वारा झंडा फहराने से रोका गया। पीटीए की ओर से कहा गया कि तुम दलित जाति की महिला हो, इसलिए ध्वाजारोहण नहीं करोगी। सुधा वी ने कहा है कि उन्हें स्कूल के पीटीए अध्यक्ष अरुलकुमार और उपाध्यक्ष कन्नन ने पिछले गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी थी। सुधा वी ने कहा है कि उन्हें 75वें स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में सुरक्षा के बीच झंडा फहराने का अवसर दिया जाए

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19