Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

दलित के आशियाने पर चला योगी बुलडोजर, सामान तालाब में फेंका

News

2022-08-23 15:29:24

नई दिल्ली। कानपुर देहात से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसने प्रशासन के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां की भोगनीपुर तहसील के बेड़ामऊ गांव में एक दलित परिवार को ये कहकर बेघर कर दिया गया कि उसका सरकारी आवास गांव की ग्राम समाज की जमीन पर बना है। परिवार उनके सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन सरकारी बुलडोजर ने उनके आशियाने को जमींदोज कर दिया। इन अधिकारियों की क्रूरता यहीं नहीं थमी उन्हें घर में रखे खाने पीने से लेकर दूसरे जरुरी सामना को भी गांव में बने तालाब के पास फेंक दिया। पीड़ित परिवार ने अब जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। खबर के मुताबिक रामविलास अपने पूरे परिवार के साथ इसी गांव अपना गुजारा कर रहा था. साल 2016 सपा सरकार में इस परिवार को सरकारी कॉलोनी का लाभ मिला, 50 साल से जिस जमीन पर वो रह रहा था उसी जमीन पर उसने सरकारी आवास देकर पक्की छत बना ली. लेकिन बीते दिनों अचानक तहसील प्रशासन दस्तक दी और उनके आशियाने को चंद मिनटों में ही मिट्टी का ढेर बना दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने घर में रखे खाने-पीने के सामान को भी तालाब के पास फिकवा दिया. ये सब तब हुआ जब रामविलास कानपुर देहात के माटी स्थित कलेक्ट्रेट में होम गार्ड के पद पर भी काम कर चुके हैं।

रोते बिलखते परिवार का आरोप है कि उन्हें नहीं पता कि उनका घर क्यों तोड़ा गया, जबकि गांव में कई ऐसे घर हैं जो इसी तर्ज पर बनाए गए हैं. खुद को न्याय मिलता न देख पीड़ित परिवार कानपुर देहात के जिला अधिकारी कार्यालय की चौखट पर न्याय मांगने के पहुंच गया. उन्होंने बताया कि अब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है वो जाएं तो कहां जाए. वहीं आला अधिकारी इस मामले में जांच कर न्याय देने की बात कह रहे हैं।

इस पूरे मामले पर अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह ने कहा कि बात करने पर पता चला है कि दलित परिवार ने ग्राम समाज के खलियान की जमीन पर घर बना रखा था. उप जिलाधिकारी ने पूरी जांच करने के बाद ही उसे गिराया है. लेकिन फिर भी इस मामले की दोबारा जांच के लिए कहा गया है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पीड़ित परिवार का घर सरकारी आवास पर बनाया गया था तो उसे क्यों गिराया गया. अगर जांच में ये साबित हो जाए कि उसका मकान सरकार द्वारा ही आवंटित किया गया था तो क्या दर-दर भटक रहे इस परिवार को मिली यातनाओं का जिम्मेदार कौन होगा।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19