Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

दलित परिवार से मारपीट के दोषियों पर 23 साल बाद जुर्माना

News

2022-08-23 15:05:31

लखनऊ। बांदा दलित परिवार से मारपीट के पांच दोषियों को 23 साल बाद छह-छह हजार रुपए जुमार्ने की सजा सुनाई गई। दौरान मुकदमा पांच नामजद की मौत हो गई थी। विशेष अभियोजक विमल सिंह, महेंद्र कुमार द्विवेदी, सहायक शासकीय अधिवक्ता जावत्री विश्वकर्मा और शिवकुमार बुलेट ने बताया कि बिसंडा थानाक्षेत्र के अलिहा गांव निवासी फकीरा पुत्र बंधना रैदास ने 14 जुलाई 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 13 जुलाई की शाम छह बजे कालका पंडित के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के चंद्रपाल, मुसवा, देवी सिंह, रामदीन, चुनबाद सिंह, फकीरा सिंह, बिल्ला सिंह, राम सिंह, बाबू सिंह और शिवराम पहुंचे। सभी ने एकराय होकर गालीगलौज करते हुए मारापीटा। लड़का रामबहोरी और बहू बिसनिया को भी मारापीटा। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी मोहम्मद कमरुज्जमां खान की अदालत में चल रही थी। दौरान मुकदमा रामदीन, चुनबाद सिंह, फकीरा सिंह, बिल्ला सिंह और रामसिंह की मौत हो गई। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से चार गवाह पेश किए गए। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन और दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने चंद्रपाल, मुसवां, देवीसिंह, बाबू सिंह और शिवराम को दोषी करार देते हुए छह-छह हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19