Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

News

2022-08-23 14:19:10

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को हुई मतगणना में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया।

बहुजन समाज के घटक आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर बहुजन स्वाभिमान संघ की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आज देश में हिंदुत्ववादी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सरकार है जिसका मुख्य उद्देश्य संविधान को कमजोर करके मनुवादी ताकतों को मजबूत करना है।

आपके राष्ट्रपति चुने जाने पर पूरा बहुजन समाज (दलित, आदिवासी, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक) आपकी सफलता की कामना करते हुए आशा करता है की आप भाजपा के मनुवादी षड़यंत्र में नहीं फसेंगी। चूंकि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ षड़यंत्र रचने में निपुण है। जिसके आधार पर ये निपुण से निपुण व्यक्ति को भी भरमित करने मैं महारत रखते है।

हम आशा करते हैं की आप भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय के आर नारायणन जी की तरह संविधान की मर्यादाओं के अंदर रहते हुए कार्य करेंगी और संविधान की रक्षा के लिए भरसक प्रयास करेंगी चूंकि पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद बहुजन समाज की आशाआें पर खरे नहीं उतरे हैं। आप जानती है की बहुजन समाज के महापुरूषों ने कभी भी असमानता से कार्य नहीं किया। उन्होंने हमेशा समाज में समानता, भाईचारे, न्याय, स्वंत्रतता, मानवता और मनुष्य की गरिमा के लिए संघर्ष किया। कभी भी बदले की भावना से कोई काम नहीं किया है और यह ही बड़ा फर्क है कि हिंदुत्व के तथाकथित महापुरूषों और बहुजन समाज के महापुरूषों में हमे इस गरिमा को बनाए रखना चाहिए।

मौका मिलने पर अगर मनुष्य अपनी क्षमता का लोकहित में भरपूर प्रदर्शन करने का हौंसला रखता है तो वह महान बन जाता है और जो मौका मिलने पर भी माननीय कोविंद जी की तरह ही गुलामी का प्रदर्शन करता है तो उसे कोई याद भी नहीं रखता। इन्ही शब्दों के साथ हम आपकी भारत का सफलतम राष्ट्रपति होने की कामना करते है।

जय भीम, जय संविधान।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19