Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

देश के इतिहास में पहली बार जेल जाएगा कोई मुख्यमंत्री

केजरीवाल को लेकर बोले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित
News

2023-05-22 12:27:00

दिल्ली। दिल्ली में अधिकारों को लेकर उपराज्यपाल और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला अधिकारियों की ट्रासफर-पोस्टिंग के अधिकार से जुड़ा है। इस बीच, पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली सर्विसेज को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ये केजरीवाल की विफल सरकार है। वो भ्रष्टाचार में इतना फंस गए हैं कि इस देश के इतिहास में पहली बार किसी दिन कोई निर्वाचित मुख्यमंत्री 8-10 दिनों के लिए जेल जाएगा। समस्या यह है कि इससे ज्यादा असभ्य कोई सीएम नहीं है। आप दिल्ली या एलजी में किसी से भी पूछें, कोई भी उनसे (सीएम) बात करना पसंद नहीं करता, क्योंकि वो खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र ने जारी किया अध्यादेश उल्लेखनीय है कि दिल्ली में ग्रुप-ए और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के ट्रांसफर व उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक अध्यादेश जारी कर नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथारिटी का गठन कर दिया। यह अध्यादेश ऐसे समय जारी किया गया है जब हफ्तेभर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं (पुलिस, पब्लिक आर्डर और भूमि को छोड़कर) पर नियंत्रण दिल्ली सरकार के हवाले किया है। शुक्रवार को दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है। अध्यादेश में कहा गया है, ह्यप्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने और सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करने के लिए नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथारिटी के नाम से एक प्राधिकरण होगा।ह्ण अथारिटी में दिल्ली के मुख्यमंत्री चेयरमैन के तौर पर शामिल होंगे।उनके अलावा अथारिटी में मुख्य सचिव भी शामिल होंगे। प्रधान गृह सचिव अथारिटी के सदस्य सचिव होंगे। अध्यादेश के अनुसार, ह्यअथारिटी द्वारा तय किए जाने वाले सभी मामले उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के बहुमत से तय किए जाएंगे। अथारिटी की सभी सिफारिशों को सदस्य सचिव द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19