Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

धरती फाड़कर बाहर आ रहीं बौद्ध विरासतें

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मिली 2,000 साल पुरानी कुषाणकालीन बौद्ध बस्ती
News

2025-12-13 16:12:32

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के जेहनपोरा क्षेत्र में पुरातत्वविदों ने एक महत्वपूर्ण खोज की है। यहां कुषाणकाल (लगभग 2,000 वर्ष पुराना) से जुड़ी एक प्राचीन बौद्ध बस्ती के अवशेष प्राप्त हुए हैं। यह खोज कश्मीर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के अध्ययन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। उत्खनन कार्य अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग तथा कश्मीर विश्वविद्यालय के मध्य एशियाई अध्ययन विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है।

पांच महीने से जारी खुदाई का नेतृत्व कर रहे उत्खनन सहायक जावेद मंटो ने मीडिया को बताया, कि अब तक तीन स्तूप, संरचनात्मक दीवारें, मिट्टी के बर्तन, तांबे की कलाकृतियाँ और अन्य पुरावशेष मिले हैं। मंटो के अनुसार, यह खोज हमें लगभग 2,000 साल पीछे ले जाती है और कुषाणकालीन इतिहास तथा उस समय कश्मीर में प्रचलित सांस्कृतिक-पारंपरिक जीवन को समझने में मदद करेगी। खुदाई में शामिल छात्रों के लिए यह एक अनूठा शैक्षणिक अनुभव है। विशेषज्ञों का मानना है कि घाटी में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में कुषाणकालीन बौद्ध विरासत सामने आई है, जो इस तथ्य को मजबूत करती है कि बौद्ध धर्म कभी कश्मीर की संस्कृति और सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा था।

बताया जा रहा है कि इस स्थल की पहचान राजतरंगिणी, ऐतिहासिक ग्रंथों, यात्रावृत्तों और ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक की सहायता से की गई। जीपीआर स्कैन ने जमीन के भीतर मौजूद प्राचीन संरचनाओं के संकेत दिए, जिसके बाद वैज्ञानिक तरीके से खुदाई शुरू की गई। इसके साथ ही डिजिटल मैपिंग, ड्रोन सर्वे और 3डी डॉक्यूमेंटेशन का उपयोग किया जा रहा है, ताकि पुरास्थल को सुरक्षित और संरक्षित किया जा सके। पुरातत्व विभाग को उम्मीद है कि खुदाई आगे बढ़ने पर और भी महत्वपूर्ण कलाकृतियाँ तथा संरचनाएँ सामने आ सकती हैं, जो कश्मीर के प्राचीन इतिहास को नई दिशा में समझने में मदद करेंगी।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19