Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

नेपाल व पाकिस्तान से भी नीचे अंधभक्तों का ‘विश्वगुरु’

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट
News

2024-03-23 15:10:48

नई दिल्ली। फिनलैंड ने लगातार सातवें साल दुनिया के सबसे खुशहाल देश का खिताब अपने नाम किया है। वहीं अंधभक्तों के विश्वगुरु ‘भारत’ को इस लिस्ट में 127वें नंबर पर रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र की बुधवार को वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट के अनुसार, खुशहाल देशों की रैंकिंग में नॉर्डिक देशों का दबदबा कायम है। फिनलैंड के बाद इस सूची में डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन का नाम है।

शोधकतार्ओं का कहना है कि फिनलैंड के लोगों का प्रकृति के साथ जुड़ाव, हेल्दी वर्क-लाइफ बैलेंस उनकी खुशहाली की प्रमुख वजहें हैं. फिनलैंड के लोग आर्थिक तरक्की से इतर भी जीवन की सफलता को देखते हैं, इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी संस्थाओं पर भरोसा, कम भ्रष्टाचार, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उनकी खुशहाली में योगदान देते हैं। दूसरी ओर सर्वेक्षण में शामिल 143 देशों की सूची में अफगानिस्तान खुशहाल देशों की रैंकिंग में सबसे नीचे बना हुआ है जो 2020 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से लगातार मानवीय संकटों का सामना कर रहा है।

खुशहाली सूचकांक में भारत पिछले साल की तरह ही 126वें स्थान पर है जबकि भारत के पड़ोसी देश चीन 60वें, नेपाल 93वें, पाकिस्तान 108वें, म्यांमार 118वें, श्रीलंका 128वें और बांग्लादेश 129वें स्थान पर है। अगर देखा जाए तो पाकिस्तान खुशहाल देशों की रैकिंग में भारत से आगे है।

एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका और जर्मनी, 20 सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं और क्रमश: 23वें और 24वें स्थान पर आ गए हैं. अमेरिका रैंकिंग में पिछले साल 16वें स्थान पर था. कोस्टा रिका और कुवैत ने 12वीं और 13वीं रैंकिंग के साथ शीर्ष 20 में अपनी जगह बनाई है। इस साल कनाडा 15वें स्थान पर रहा जबकि ब्रिटेन 20वें, जर्मनी 24वें और फ्रांस 27वें स्थान पर था।

2006-2010 के बाद से खुशहाल देशों की सूची में उल्लेखनीय बदलाव देखे गए हैं। खुशहाल देशों की इस लिस्ट में अफगानिस्तान, लेबनान और जॉर्डन की रैंकिंग में गिरावट देखी गई है, जबकि सर्बिया, बुल्गारिया और लातविया जैसे पूर्वी यूरोपीय देशों की रैंकिंग में वृद्धि देखी गई है। खुशहाल देशों की रैंकिंग नागरिकों की जीवन के प्रति संतुष्टि के साथ-साथ प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), समाज और लोगों का आपसी समर्थन, हेल्दी लाइफ एक्सपेक्टेंसी, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार जैसे फैक्टर्स के जरिए निर्धारित की जाती है।

दुनिया के शीर्ष 10 देश

1. फिनलैंड 2. डेनमार्क

3. आइसलैंड

4. स्वीडन

5. इजराइल

6. नीदरलैंड

7. नॉर्वे

8. लक्समबर्ग

9. स्विट्जरलैंड

10. आॅस्ट्रेलिया

एशिया के शीर्ष 10 देश

1. सिंगापुर

2. ताइवान

3. जापान

4. दक्षिण कोरिया

5. फिलिपींस

6. वियतनाम

7. थाईलैंड

8. मलेशिया

9. चीन

10.मंगोलिया

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19