Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

पाखंडवाद के विरुद्ध जनजागरण एवं महिलाओं का सशक्तिकरण

संवाददाता
News

2025-12-30 15:45:38

नई दिल्ली। ली डायमंड बैंकेट हाल (एम टी एन एल ग्रांउड) पेट्रोल पंप के पीछे, यमुना विहार, दिल्ली में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयोजकों द्वारा आमंत्रित वक्ताओं को चार विषय दिए गए थे। लेकिन महिला जागृति फाउंडेशन की? राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता पैट्रिक ने तीसरे नंबर के विषय पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए अंधविश्वास, पाखंडवाद और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अपनी बात मुखरता से रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत सभी देशवासियों को अंधविश्वास और पाखंडवाद के विरुद्ध लिखने, बोलने और आवाज बुलंद करने का पूरा अधिकार है। आज शिक्षा के नाम पर अंधविश्वास और पाखंडवाद परोसा जा रहा है। देशवासियों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है और इसका बहुत बुरा एवं भयावह परिणाम देश के नब्बे प्रतिशत बहुजन मूलनिवासियों को झेलना पड़ रहा है।

गीता पैट्रिक ने आगे कहा कि यह कैसी विडम्बना है कि हम लोग आज ऐसे विचित्र और डरावने समाज में जीने को मजबूर किए जा रहे हैं जहां पत्थरों को छप्पन भोग लगाए जाते हैं और करोड़ों लोग भूखे,नंगे और प्यासे तड़पने के लिए छोड़ दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि मजदूर को मजबूर नहीं मजदूर ही समझिए। गरीब मजदूरों को काम दीजिए वरना वो अपने हाथों में मशाल उठाने को मजबूर हो जाएंगे और आपको चंद दिनों में सत्ता छोड़ने को मजबूर कर देंगे। यह कैसी व्यवस्था है कि जहां लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने पर बेशर्म और लुच्चे लफंगे तथाकथित साधुओं को महात्मा और संत कहा जाता है... अनपढ़ पत्थरों से भी पैसा बना रहे हैं और डिग्रीधारी रोजगार के लिए लाठी और गोलियां खा रहे हैं...

सभा में पत्रकार सुमित चौधरी, राजकुमार भाटी एवं अन्यानेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और अपनी-अपनी बात पुरजोर तरीके से रखी। माननीय प्रकाश चंद जी ने सभी वक्ताओं को शाल पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर दोपहर भोज की व्यवस्था भी की गई। अतिथियों को आने-जाने का किराया भी दिया गया।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19