Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

बागपत: भैडापुर में अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट भी मौजूद नहीं

अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर भटते हैं गरीब लोग
News

2022-10-21 16:46:27

अमित प्रकाश/नई दिल्ली। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में लगातार दलित उत्पीडन व भेदभाव की चरम पर हैं ऐसा ही एक मामला बागपत जिले के भैडापुर ग्राम में सामने आया है जहां पर एक दलित महिला की मौत होने के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट भी नसीब नहीं हुआ। खबर के अनुसार केला देवी पत्नि हरीश चन्द्र की शुक्रवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई थी जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए शमशान की जरूरत पड़ी परंतु गांव में एक भी शमशान घाट नहीं होने की वजह से परिजन शव को लेकर इधर-उधर भटकते रहे और परेशान होकर उन्होंने शव को सड़क पर रखकर करीब 6 घंटे से अधिक शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम और डीएम का ध्यान समस्या की ओर आर्कषित किया। परंतु फिर भी कोई सही समाधान न निकलने के कारण उनका अंतिम संस्कार सड़क किनारे ही खेत में करना पड़ा। यह खबर बड़ी दर्दनाक है कि गांव में शमशान नहीं है जोकि एक आवश्यक जरूरत है जबकि गांव में शमशान के लिए जमीन भी नामित है। परंतु वहां पर किसी और का कब्जा है, मुकदमा भी उस जमीन पर चल रहा है। परंतु आज तक उसका कोई उचित समाधान नहीं निकल पाया है। गांव के गणमान्य व्यक्तियों का प्रशासन से अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द से जल्द हल निकाला जाये ताकि अब किसी शव को इस तरह खुले खेत में रखकर न जलाया जाये। क्योंकि गांव में मौजूद कई वर्गों के पास अपने खुद के खेत मौजूद हैं तो वे वहां पर अपने परिजनों के शव को जला लेते हैं लेकिन वहीं गांव में कुछ बेहद गरीब लोग भी रहते हैं जिनके पास न तो खुद का मकान है और ना ही कोई खेत तो ऐसे में इन लोगों को अंतिम संस्कार कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि बाकी वर्ग के लोग उनको अंतिम संस्कार के लिए अपने खेत देने को भी राजी नहीं होते है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19