Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

बाबा साहेब के संविधान की बदौलत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मिली उड़ान

‘‘मैं किसी समुदाय की प्रगति को महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति के स्तर से मापता हूं।’’ -बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर
News

2025-05-10 16:52:29

भारतीय संस्कृति के मुताबिक मनुस्मृति में निहित ब्राह्मण संस्कृति की वैधानिक मान्यताएं महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में बराबर का अधिकार नहीं देती। मनुस्मृति की मान्यताओं के आधार पर सभी वर्ग की महिलाओं को तुच्छ समझा गया है और उन्हें सभी प्रकार के अधिकारों से भी वंचित रखा गया है। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत के संविधान में महिला हो या पुरुष सभी को सभी प्रकार का सामान दर्जा हासिल है। भारतीय संविधान की बदौलत ही श्रीमती इन्दिरा गांधी प्रधानमंत्री बन पायीं। वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी एक जनजातीय समुदाय की महिला हैं। ये सब भारत के गौरवशाली पदों पर आसीन होना बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के संविधान की बदौलत ही संभव हुआ है। मनुवादी और संघी संस्कृति में यह सब कुछ होना संभव नहीं था और न आज भी संभव है। आज भारत की अनेकों संस्थाओं में महिलाएँ उच्च शिक्षित होकर बड़े-बड़े सरकारी उपक्रमों को चला रही है। बड़ी-बड़ी वैज्ञानिक है, देश की सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन है। अभी हाल में सभी ने देखा की भारत की दो महिलाओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने आतंकियों के हमले को परास्त करने के लिए अग्रणीय भूमिका निभाई। दोनों ही महिलाएँ सैन्य अफसर है ंऔर पूरा देश आज उनपर गर्व कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। संविधान के प्रावधानों के तहत यह संभव हो सका है कि महिला और पुरुषों में किसी भी भेदभाव की गुंजाइश नहीं है। बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के संविधान ने सभी को समान अवसर देकर महिला और पुरुषों के बीच के भेद को मिटा दिया है। वास्तविकता के आधार पर देखा जाये तो मनुस्मृति को संविधान ने एक पाखंड आधारित विषमतावादी ग्रंथ सिद्ध कर दिया है। बहुजन स्वाभिमान संघ देश की दोनों सैन्य अफसरों को दिल से सेल्यूट करता है और उनके भविष्य के लिए मंगल कामना भी करता है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19