Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

बुलंदशहर में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

संवाददाता
News

2024-05-24 18:28:16

बुलंदशहर। संघदीप बुद्ध विहार पर बुद्ध पुर्णिमा जयंती गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भिक्षु प्रज्ञा रश्मि महाथेरा एवं भिक्षु मोतीराम ने गौतमबुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। बुद्ध विहार कमेटी ने भंते को पुष्प भेंट किये। धम्म उपासक/उपासिकाओं ने खड़े होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

बुद्ध जयंती पर पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राव, त्रिलोक राज, ओमप्रकाश सारनाथ, पिंकी दोहरे, बीना सिंह, अनीता राज आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में सीबीएससी में दसवीं और बारहवीं में जिन छात्र-छात्राओं के 90 प्रतिशत से ऊपर नंबर आए उनको बैक्सी की टीम ने मोमेंटो और गौतम बुद्ध की किताब देकर और पंचशील पहनाकर सम्मानित किया।

संचालन महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कौशल किशोर, देव प्रकाश, हर्ष उदय चन्द्रा एडवोकेट, डिस्ट्रिक्ट बार के महासचिव पवन निम एडवोकेट, मनोज शर्मा, अमित चौहान, सत्यपाल सिंह, मनोज कुमार, बहुजन स्वाभिमान संघ से अशोक कुमार बौद्ध आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।

संघदीप बुद्ध विहार की नई कार्यकारिणी का चुनाव 2 जून 2024 को सुबह 11 बजे से है, जिसमें सभी उपासक/उपासिकाओं की सहभागिता अनिवार्य है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19