Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

ब्राह्मण मुक्त दिल्ली विधानसभा के लिए बीडीपी ने कसी कमर

दिल्ली की सभी विधानसभाओं में किया जायेगा ‘कांशीराम-पेरियार संदेश यात्रा’ का आयोजन
News

2024-10-25 17:22:10

संवाददाता

नई दिल्ली। आगामी ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025’ की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार 21 अक्टूबर को बहुजन द्रविड़ पार्टी (बीडीपी) के अध्यक्ष सरदार जीवन सिंह जी के नेतृत्व में यमुना विहार, दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष सरदार जीवन सिंह जी ने कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में हम ‘मनुवाद मुक्त दिल्ली विधानसभा’ नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जब दिल्ली विधानसभा ‘मनुवाद मुक्त विधानसभा’ होगी तभी दिल्ली में निवासरत हमारे बहुजन द्रविड समाज का ‘सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति’ का लक्ष्य पूरा होगा।

यह पूछने पर की क्या ऐसा संभव है? उन्होंने कहा कि जब तमिलनाडु की विधानसभा ‘ब्राह्मण मुक्त विधानसभा’ हो सकती है, तो दिल्ली में भी यह संभव हो सकता है। इसके लिए हमें अभी से अपनी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। तत्पश्चात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में बहुजन द्रविड पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इसके साथ ही यह निर्णय भी लिया गया की चुनाव घोषणा से पहले दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों में बहुजन द्रविड पार्टी द्वारा ‘कांशीराम-पेरियार संदेश यात्रा’ का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मौजूद बहुजन स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि देश की सभी बीमारियों का एकमात्र कारण ब्राह्मणवाद है जो देश की प्रगति और समृद्धि को ऐसे खा रहा है कि भारत दुनिया के सभी मानकों पर पिछड़ता जा रहा है। देश की ब्राह्मणवादी सरकार जनता के लिए काम न करके देश में ब्राह्मणवाद को अधिक बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसके सटीक इलाज के लिए अब देश के बहुजन जनता को सामने खड़े होकर मजबूती के साथ ब्राह्मणों को देश की सत्ता से बेदखल करना होगा।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19