Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

भंडारे में जूठे पत्तल उठवाने से भड़का जाटव समाज

40 परिवारों ने 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया और बौद्ध धम्म की ली दीक्षा
News

2024-02-11 14:16:13

संवाददाता

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 40 दलित परिवारों ने सामूहिक रूप से हिंदू धर्म का परित्याग कर बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। जानकारी के अनुसार, गाँव में भागवत कथा के भंडारे में हुए जातिगत भेदभाव से आहत होकर दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म को अपनाने का फैसला किया, जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया और बौद्ध धर्म की दीक्षा ले ली।

दरअसल, जिले के करैरा तहसील के ग्राम बहगवां में भागवत कथा के समापन पर भंडारे का अयोजन किया गया था। भंडारे में जाटव (दलित) समाज के लोगों को पत्तल परोसने से रोक दिया गया था, जिससे आहत होकर जाटव समाज के 40 परिवारों ने हिन्दू धर्म का त्याग करते हुए बौद्ध धर्म अपना लिया। हालांकि, गाँव के सरपंच का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं, ग्रामीणों को बहला-फुसला कर उनसे बौद्ध धर्म स्वीकार करवाया गया है। ग्राम बहगवां में गांव के लोगों ने चंदा कर भागवत कथा का आयोजन करवाया था। कथा के समापन पर भंडारा कराया गया था। भंडारे में हुए जातिगत भेदभाव के कारण जाटव समाज ने हिन्दू धर्म से परित्याग कर दिया, और बौद्ध धर्म अपना लिया।

भीम आर्मी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र बौद्ध ने बताया कि भंडारे में सभी समाजों को काम बांटे गए, इसी क्रम में जाटव समाज को पत्तल परसने और जूठी पत्तल उठाने का काम सौंपा गया था। बाद में किसी व्यक्ति ने यह कह दिया कि अगर जाटव समाज के लोग पत्तल परसेंगे तो पत्तल तो वैसे ही खराब हो जाएगी। ऐसे में इनसे सिर्फ जूठी पत्तल उठवाने का काम करवाया जाए।

अंत में गांव वालों ने कह दिया कि अगर आपको जूठी पत्तल उठाना है तो उठाओ नहीं तो खाना खाकर अपने घर जाओ। इसी छुआछूत के चलते हम लोगों ने समाज को बौद्ध धर्म अपनाने को कहा कि सभी लोगों ने बौद्ध धर्म अपना लिया।

निवासी महेंद्र बौद्ध ने बताया कि गाँव के भंडारे में सभी समाजों को काम बांटे गए, इसी क्रम में जाटव समाज को पत्तल परोसने और जूठी पत्तल उठाने का काम सौंपा गया था, लेकिन बाद में किसी व्यक्ति ने यह कह दिया कि अगर जाटव समाज के लोग पत्तल परोसेंगे तो पत्तल अछूत हो जाएगी। ऐसे में इनसे सिर्फ जूठी पत्तल उठवाने का काम करवाया जाए और अंत में गांव वालों ने कह दिया कि अगर आपको जूठी पत्तल उठाना है तो उठाओ, नहीं तो खाना खाकर अपने घर जाओ। इसके बाद जाटव समाज के सभी लोगों ने जातिगत भेदभावपूर्ण व्यवहार होने से आहत होकर बौद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण की।

करैरा एसडीएम अजय शर्मा ने कहा, ग्राम बहगवां में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन की जानकारी मिली थी। हमने जांच के लिए तहसीलदार को भेजा था। लेकिन जातिगत भेदभाव की कोई भी शिकायत ग्रमीणों के द्वारा नहीं दी गई। बौद्ध धर्म की दीक्षा भी लिखित रूप से जाटव परिवारों ने नहीं ली। गाँव के लोगों ने बताया है, भंडारे में समन्वय नहीं बनने पर जाटव समाज के परिवारों ने चंदा की राशि वापस लेकर अलग भंडारा किया और मौखिक रूप से बौद्ध धर्म की दीक्षा ली है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19