Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

मध्यप्रदेश में 2 नाबालिग आदिवासी बहनों के साथ गैंगरेप

7 युवकों ने दिया हैवानियत को अंजाम, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
News

2023-08-08 18:55:03

रीवा। मध्य प्रदेश (MP) के रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में 13 और 14 साल की दो चचेरी आदिवासी (tribal) बहनों से 7 युवकों ने गैंगरेप (Gangrape) किया। जंगल में चकौड़ा (chakoda) का साग काटने गईं दोनों नाबालिग (Minor) बहनों को हैवानों की तरह नोंचते रहे। घर पहुंचकर दोनों मासूम बच्चियों ने आपबीती सुनाई तो पुलिस के भी हैरान रह गई। घटना के 25 दिन बाद वीडियो वायरल (viral video) होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 2 फरार है। बड़ी बहन के साथ पांच और छोटी बहन के साथ दो आरोपियों ने दरिंदगी की। आरोपियों ने दोनों बहनों से दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। बीते रविवार को दोनों बहनों से हैवानियत (brutality) का वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में दोनों पीड़ित बच्चियों की पहचान कर थाना लेकर आई। जानकारी के मुताबिक, दो बहनों के साथ हुई हैवानियत (brutality) की यह घटना 15 दिन पुरानी है। 13 और 14 साल की दोनों बहनें जंगल में चकौड़ा का साग काटने गई थीं। वहां 5 लड़के पहले से ही मौजूद थे। दोनों बहनों को देखकर आरोपी अश्लील हरकतें करने लगे और फोन कर अपने दो और साथियों को बुला लिया। आरोपियों के गंदे इरादों को भांपकर दोनों बहनें वहां से भागने लगीं। इस पर सभी आरोपियों ने दोनों बहनों का पीछा किया और पकड़ कर करकाछ जंगल ले गए। आरोपियों ने वहां दोनों लड़कियों को बंधक बनाकर सातों लड़कों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने इस दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने दोनों बहनों को बंधक बनाकर रखा। दोनों बहनें छोड़ देने की गुहार लगाती रहीं। काफी मिन्नतें करने के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ दिया। दोनों बहनें बदनामी के डर से खौफनाक घटना की जानकारी परिजनों को देने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। वीडियो वायरल होने पर परिजनों के होश उड गए। परिजनों के पूछने पर दोनों पीड़ित बहनों ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित बहनों ने परिजनों के साथ पुलिस थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया (social media) में जमकर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने बच्चियों की पहचान कर मामला दर्ज किया। पीड़ितो की शिकायत पर पुलिस ने 7 आरोपियों के विरुद्ध 342, 376(ऊ अ), 376(3), 506, 5/6 पास्को एक्ट, 66ए, 67, 67 अ आईटी एक्ट पंजीबद्ध किया है। गैंगरेप के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 फरार है। एएसपी अनिल सोनकर ने बताया की जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रकरण को फास्ट कोर्ट में ले जाकर जल्द सजा दिलाई जाएगी।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19