Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

मध्य प्रदेश में मामा का शासन बना महाभारत का दुस्शासन

खेत में टावर लगाए जाने का विरोध कर रही महिला को बाल पकड़कर घसीटा
News

2023-08-22 17:22:22

नई दिल्ली। जहां एक तरफ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून 2023 को जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में पहली किस्त ट्रांसफर की थी। वहीं दूसरी तरफ कटनी जिले का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को महिला पुलिसकर्मी बेहद निर्दयता के साथ बाल पकड़कर जमीन पर घसीटती नजर आ रही है। जिस स्थान से महिला को हटाया जा रहा है वह जगह महिला की ही है लेकिन अब वहां बिजली का टावर लगाया जाना है और महिला दिए जा रहे मुआवजे से खुश नहीं है ऐसे में वह हटने को तैयार नहीं थी।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते 30 जुलाई है। दरअसल इस महिला का नाम चैना बाई काछी है, यह अपनी जमीन पर बिजली का टावर लगाने का विरोध कर रही थी। जब पुलिसवाले जेसीबी लेकर इनकी जमीन खाली करवाने आए तो, घर के लोगों ने विरोध किया। विरोध कर रही चैना बाई काछी को बहोरीबंद थाना प्रभारी महिला टीआई अर्चना जाट बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए नजर आ रहीं है। चैना बाई काछी ने आरोप लगाए हैं कि उनकी जमीन पर बिजली कर टावर लगाने की ऐवज में उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा नहीं दिया गया है। कॉन्ट्रैक्टर, राजस्व अधिकारी और पुलिसवाले उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए जब जीसीबी लेकर पुलिस उनकी जमीन पर आई तो वो उसके सामने अड़ गए। इस विरोध में उनकी बेटियों के साथ भी पुलिस अभद्रता से पेश आई। पुलिस ने चैनाबाई और उनकी बेटी पूनम को सीआरपीसी के सेक्शन 151 (बिना वॉरंट के क्राईम होने की शंका में) दो दिन तक जेल में रखा। जेल से छूटने के बाद चैनाबाई ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की लेकिन कलेक्टर ने इस पर कोई ऐक्शन नही लिया।

मौके पर वीडियो बना रहे लोगों के फोन से पुलिस ने वीडियो भी डिलीट करवाए लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है वह लगातार दोषी पुलिसकर्मीयों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट कर कहा यह है मध्य प्रदेश के शिवराज मामा की लाडली बहना योजना। जो काम महाभारत में दुस्शासन किया करता था, वह काम अब मध्य प्रदेश में मामा का शासन कर रहा है। महिला को चोटी पकड़कर घसीटा जा रहा है. ऐसे ही नहीं महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश 18 साल में इतना आगे निकला है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19