Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

मुख्यमंत्री शिवराज के गृह जिले में दलित बुजुर्ग के साथ मारपीट

सरपंच व बेटे ने दलित बुजुर्ग को लाठी डंडों से पीटा, जाति सूचक शब्द कहे
News

2023-08-08 15:28:16



सीहोर। देशभर में दलितों (Dalit) पर अत्याचार के मामले रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। राजस्थान (rajasthan) हो या उत्तरप्रदेश (Uttar Pardesh) हर जगह पर दलितों के साथ हर रोज अमानवीय घटनाएं (inhuman incidents) घट रहीं हैं। अभी हाल ही में राजस्थान में एक राजपूत बुजुर्ग द्वारा अपने आपको भगवान शिव (Lord Shiv) का अवतार बताकर एक दलित बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Chife Minister Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर (sihor) से एक दलित परिवार से मारपीट व उत्पीडन का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी सरपंच और उसके बेटे की दबंगई देखने को मिली है।

खबर के अनुसार यहां एक दलित बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ राशन लेने गया था। तभी सरपंच और उसके बेटे ने राशन बांटने वाले से बुजुर्ग को राशन देने से मना दिया और इसके बाद जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज भी करने लगा। सरपंच कैलाश पटेल और उसके बेटे प्रवीन ने बुजुर्ग को लाठी-डंडे से जमकर पीटा जिससके बुजुर्ग को काफी चोटें आर्इं हैं। इस घटना के बाद पीड़ित अपनी पत्नी, बेटे के साथ इछावर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। जहां एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

बता दें कि सीएम शिवराज के गृह जिले में दलितों से मारपीट के पहले भी कई मामले आ चुके हैं। बीते दिनों इछावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा कुर्मी गांव में दलितों से मारपीट का मामला सामने आया था।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19