Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

मोदी के झूठों से सावधान!

News

2024-04-05 19:03:04

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमारे प्रचारवीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के चूरू में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि राजस्थान पराक्रम और परिश्रम की धरती है। ये वीर बेटों को जन्म देने वाली वीर-वीरांगना माताओं की पवित्र भूमि है। इसीलिए राजस्थान जो ठान लेता है, वो पत्थर की लकीर बन जाता है। यही जज्बा मैं अपने सामने देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि राजस्थान का किसान, मेरे राजस्थान का नौजवान और आप सब माताएं-बहनें, इतनी बड़ी संख्या में दूर-दूर से हमें अपना आशीर्वाद देने आए हैं। पूरा राजस्थान कह रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार।

मोदी ने अपने पूरे भाषण में जनता को झूठ पर झूठ परोसे। उन्होंने तीन तलाक को लेकर मुस्लिम बेटियों की बात भी की और कहा कि तीन तलाक का कानून लाकर हमने मुस्लिम माता-बहनों को बड़ी राहत दी है। यह देश देख रहा है कि मोदी का मूल चरित्र व मानसिकता मुस्लिम विरोधी रही है। 2002 में मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब गोधरा काण्ड में उनकी संलिप्ता संदिग्ध थी। कुछेक समाचार पत्रों व चैनलों ने के अनुसार इस पूरी घटना को मोदी सरकार का समर्थन बताया था। इस काण्ड में मुस्लिम महिला बिलकिस बानों के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार की गई थी। जिसमें उन्हीं की आंखों के सामने उनकी तीन साल की बेटी व पूरे परिवार की निर्ममता से हत्या कर दी गयी थी। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की अर्जी पर कोर्ट ने इस काण्ड के 11 आरोपियों को समय से पहले रिहा करवाया था। और यह दलील दी थी कि यह सभी आरोपी ऊंंची जाति के हैं और अच्छे चाल-चरित्र के हैं। और उनकी रिहाई पर उनका फूल माला के साथ भव्य स्वागत भी किया था। जो भाजपा-मोदी की मानसिकता को दर्शाता है कि वह मुस्लिमों के प्रति किस प्रकार की है। और आज राजस्थान में मोदी बड़े-बड़े झूठ खुलेआम जनता के सामने बोल रहे हैं। शायद वे राजस्थान की जनता को मूर्ख समझ रहें हैं। आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सबसे अधिक झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। मोदी के शासन काल में देश सभी मानव विकास के मानकों पर निम्नस्तर पर पहुंच चुका है। लेकिन मोदी अपनी इस नाकामी को अपने झूठ से हर रोज पाटने की कोशिश कर रहें हैं। लेकिन अब जनता उनके इस झूठ में फसने वाली नहीं है और वह 4 जून को मोदी को सरकार व देश से बाहर करके ही दम लेगी।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19