Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

योगी की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा घोटाला

गरीबों के जज्बात के साथ खेल: विवाह में बांटे नकली जेवर, खराब सामान व घटिया साड़ी
News

2024-11-30 11:45:31

संवाददाता

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 514 गरीब बेटियों की शादी कराई गई, लेकिन समारोह के दौरान भ्रष्टाचार और घोटाले का बड़ा मामला सामने आया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिए गए उपहारों में नकली पायल, घटिया गुणवत्ता की साड़ियां और नकली किचन का सामान शामिल था। जब दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों ने उपहारों की जांच की तो वे हैरान रह गए.मामले की जानकारी होने पर डीएम ने आरोपों की जांच के आदेश दिये गये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बस्ती जिले में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’ के तहत 543 गरीब लड़कियों की शादी कराई गई थी। आरोप है कि इस अवसर पर सरकार द्वारा दिये गए उपहारों की गुणवत्ता खराब थी। शिकायतें सामने आईं कि दुल्हनों को नकली पायल समेत नकली आभूषण और खराब गुणवत्ता के घरेलू इस्तेमाल के सामान जैसे कुकर, लिपस्टिक, शीशा, बर्तन और साड़ियां जैसे दिए गए।

वीएचएम के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई दुल्हनों के परिजनों ने भी घटिया उपहारों के खिलाफ आपत्ति जताई। योजना के तहत सरकार की तरफ से नवदंपति को उपहार और 51 हजार जीवन यापन के लिए मिलते है। उपहार में आभूषण,आईएसआई मार्क प्रेशर कुकर, श्रृंगार के समान, साड़ी जिसकी लंबाई 5 मीटर से कम न हो, सहित अन्य सामान दिए जाते है। जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता से शिकायत मिलले पर कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की तथा उपहारों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19