Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

संसद में बाबा साहेब की प्रतिमा वहीं लगेगी!

संसद भवन का दौरा व प्रतिमा के अवलोकन की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना को सौंपा ज्ञापन
News

2024-11-25 15:57:58

संवाददाता

नई दिल्ली। ‘डॉ. बी.आर. अम्बेडकर प्रतिमा पुनर्स्थापना संघर्ष समिति’ के तत्वाधन में 50 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार 21 नवम्बर 2024 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के माननीय अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के अनुयायियों ने भारी संख्या में भाग लिया जिसमें सभी सामाजिक, धार्मिक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए तथा आयोग के अध्यक्ष को समाज की भावनाओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधि मंडल ने आयोग के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी से माँग की कि उनके नेतृत्व में संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल संसद भवन का दौरा करके बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को इसके मूल स्थान से हटाकर अन्य जगह रखा गया है उसका अवलोकन करना चाहता है तथा इस विषय पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ वार्ता करके बाबा साहेब अम्बेडकर के अनुयायियों की भावना से प्रधानमंत्री जी को अवगत कराकर डॉ. बी.आर.अम्बेडकर जी की प्रतिमा को इसके मूल स्थान पर पुन: स्थापित कराने के लिए कृत संकल्पित हैं।

बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के सभी अनुयायी चाहते हैं कि परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा को पुन: संसद भवन परिसर में ठीक उसी स्थान पर स्थापित किया जाये जहाँ यह 2 अप्रैल 1967 को बी.पी मौर्या जी के अथक प्रयास व संघर्ष के बाद स्थापित की गई थी।

इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी ने संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि वे दोनों विषयों को गंभीरता से लेंगे तथा जल्द से जल्द संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के साथ संसद भवन का दौरा करेंगे तथा प्रधानमंत्री के साथ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक सुनिश्चित कराकर इस महत्वपूर्ण विषय में रचनात्मक योगदान देते हुए इसका समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।

बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पुनर्स्थापना संघर्ष समिति आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी के रचनात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त करती है। इस बैठक को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के और बैठक में शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधियों को लिए धन्यवाद करती है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19