Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

सामणेर पब्बज्जा एंव ध्यान साधना शिविर का समापन

कपिल देव
News

2023-11-11 14:57:29

दिल्ली। श्रद्धेय भिक्खु डॉ. करुणाशील राहुल के कुशल नेतृत्व में आधुनिक भारत में 1000 उपासक/उपासिकाओं का विशालतम सामनेर पब्बज्जा एवं ध्यान साधना शिविर का बुधवार 8 नवम्बर को हर्षोउल्लस के साथ समापन हुआ। यह शिविर बिलासपुर जिला गौतम बुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर 2023 से सुचारू रूप से चला।

जिसमें मुख्य अतिथि श्रद्धेय भिक्खु पी. शिवली महाथेरा, (श्रीलंका), मुख्य संघनायक व महासचिव महाबोधि सोसायटी आॅफ इंडिया बोधगया, बिहार मौजूद रहे।

शिविर के अनुसार पहले दिन 31 अक्टूबर को केश कप्पन संखार का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में उपासक व उपासिकाओं ने भाग लिया। केश कप्पन संखार का आयोजन बहुत ही भव्य व सुंदर तरीके से किया गया। जिस अनुसाशन से बौद्ध भिक्खुओं ने इस कार्यक्रम को किया वह देखने लायक था। सभी बौद्ध भिक्खु एक सीधी लाइन में कुर्सीयों पर विराजमान थे वहीं सभी उपासक व उपासिकाएं उनके सामने जमीन पर एक सीधी लाइन में बैठे थे। जिसकी कतार काफी लंबी थी फिर भी कार्यक्रम में किसी भी तरह की अराजकता व भीड़ देखने को नहीं मिली। सभी उपासकों ने बारी-बारी से विधिवत अपना केश कप्पन करवाया। कार्यक्रम में खाने-पीने व रहने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जिसे बहुत ही सुदंर तरीके से व्यवस्थित किया गया। जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों से आये हजारों लोगों ने भाग लिया और लगातार लोगों को आना जारी रहा।

शिविर में अगले दिन 1 नवम्बर को चीवर दान समारोह का अयोजन मुख्य अतिथि श्रद्धेय भिक्खु पी. शिवली महाथेरा, (श्रीलंका), मुख्य संघनायक की उपस्थिति में किया गया। जिसमें हजारों उपासक/उपासिकाओं ने भाग लिया जिनका उत्साह देखने लायक था। बच्चे हों या बूढ़े सभी लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाकी दिनों में भी सामनेरों को बुद्ध धम्म की शिक्षाओं, पारमिताओं आदि से अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम सामनेरों का एक प्रशिक्षण के रूप चलाया गया जिसमें सामनेरों ने सभी प्रकार के बुद्ध धम्म संबंधित शिक्षाओं को ग्रहण किया और जीवन प्रयंत उसपर चलने का संकल्प भी लिया।

आम्रवन विहार की स्थापना

साथ ही इस दौरान दिनांक 1 नवम्बर 2023 को महाकरुणिक तथागत बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण पूज्य भदन्त पी. शिवली (श्रीलंका) के कर कमलों व श्रद्धेय भिक्खु डॉ. करुणाशील राहुल एवं 1500 भिक्खु-भिक्कुनी संघ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। साथ ही श्रद्धेया सुनीता सिंह पत्नी श्रद्धेय डॉ. नरेन्द्र सिंह (डीआई/आईटीबीपी) और सुषमा सिंह ने अपनी एक एकड़ भूमि दान करके ऐतिहासिक सामनेर पब्बज्जा एवं ध्यान साधना शिविर के सुअवसर पर बिलासपुर, जिला गौतम बुद्धनगर, यूपी में आम्रवन विहार व बोधिवृक्ष की स्थापना की।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें सभी उम्र युवक-युवतियों ने अपने सौंदर्य रूपी केशों का त्याग किया। वास्तव में यह महिला वर्ग की युवतियों के लिए एक महान त्याग है। पुरूष अपने बालों का त्याग करने से इतना व्यथित नहीं होता जितना महिलाओं के लिए यह कार्य करना कठिन होता है।

यह देखकर हजारों की संख्या में मौजूद उपासक/उपासिकाओं ने आनंन्द मय श्रणों को एहसास किया और बुद्ध धम्म के प्रति उनकी श्रद्धा में विश्वास बढ़ा।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19