Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

सुप्रीम कोर्ट से नहीं बची न्याय की कोई उम्मीद: कपिल सिब्बल

News

2022-08-21 22:52:29

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के कुछ हालिया फैसलों पर दुख जताते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा था कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं बची है, सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा कर भी कैसे सकते हैं जब वह ऐसे कानूनों को बरकरार रखता है। गौरतलब है कि शनिवार (6 अगस्त) को सिब्बल एक जन अदालत (पीपुल्स ट्रिब्यूनल)में शामिल हुए थे, जिसका आयोजन न्यायिक जवाबदेही और सुधार अभियान (सीजेएआर), पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) और नेशनल अलायंस आॅफ पीपुल्स मूवमेंट द्वारा किया गया था। इसमें चर्चा का विषय सुप्रीम कोर्ट के हालिया दो फैसले, 2002 के गुजरात दंगे और 2009 में छत्तीसगढ़ में हुआ आदिवासियों का नरसंहार, थे।

खबर के मुताबिक, सिब्बल ने दो मामलों को केंद्र में रखकर सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की. दोनों ही मामलों में उन्होंने वकील के तौर पर पैरवी की थी. पहला मामला गुजरात दंगों के मामले में राज्य के पदाधिकारियों को एसआईटी द्वारा दी गई क्लीन चिट के खिलाफ जकिया जाफरी की याचिका खारिज करने से संबंधित था, जबकि दूसरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों को बरकरार रखने का था जो प्रवर्तन निदेशालय को असीमित शक्तियां प्रदान करते हैं। सिब्बल ने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पचास साल तक प्रैक्टिस करने के बाद उन्हें संस्थान से कोई उम्मीद नहीं बची है। उन्होंने कहा कि यदि एक ऐतिहासिक फैसला भी दिया जाता है, तो भी यह मुश्किल ही है कि वह कभी जमीनी हकीकत बदल पाता हो. कई प्रगतिशील फैसले देने के बावजूद जमीनी हकीकत नहीं बदली है और समान ही रही है। गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले सिब्बल ने अदालती बहस के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने सिर्फ रिकॉर्ड पर मौजूद सरकारी दस्तावेज और आधिकारिक रिकॉर्ड पेश किए थे, कोई निजी दस्तावेज पेश नहीं किया था। उन्होंने कहा कि दंगों के दौरान कई घरों को जला दिया गया. सामान्य तौर पर खुफिया एजेंसी आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड को कॉल करतीं, लेकिन उनके दस्तावेज और पत्राचार दिखाते हैं कि किसी फायर ब्रिगेड ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने आगे कहा कि इस पर बहस की गई कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी ने ढंग से इस बात की जांच नहीं की कि क्यों फायर ब्रिगेड ने फोन नहीं उठाया. यह बताने के बावजूद भी सुप्रीम कोर्ट ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि एसआईटी ने आरोपों का सामना कर रहे कई लोगों को सिर्फ उनके बयान पर भरोसा करके बरी कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के सामने इन बिंदुओं को उठाया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. यहां तक कि एक कानून का छात्र भी जानता होगा कि एक आरोपी को उसके बयान के आधार पर छोड़ा नहीं जा सकता है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19