Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

हिंदुत्ववादियों से ज्यादा खतरनाक है फर्जी पेरियारवादी

तमिलनाडु में महंगी मोटरसाइकिल चलाने को लेकर दलित छात्र पर हमला
News

2025-02-22 16:20:37

नई दिल्ली। कॉलेज जा रहे अनुसूचित जाति के छात्र पर जातिवादियों ने इसलिए हमला किया, क्योंकि वह जातिवादी हिंदुओं के घर के सामने से निकलने वाली सड़क पर बुलेट से जा रहा था। 21 फरवरी को बहुजन द्रविड़ पार्टी के संस्थापक, सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जीवन सिंह ने तमिलनाडु राज्य के मदुरै राजाजी सरकारी अस्पताल पहुंचकर उस पीड़ित स्नातक छात्र अय्यास्वामी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की जिसका अभी इलाज चल रहा है। छात्र से मिलने के बाद सरदार जीवन सिंह ने स्टालिन सरकार की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार और तमिलनाडु की स्टालिन सरकार में कोई अंतर नहीं है। दोनों सरकारों के बीच सनातन धर्म की स्थापना करने की होड़ लगी हुई है। फर्जी पेरियारवादी हिंदुत्ववादियों से ज्यादा खतरनाक हैं।

सरदार जीवन सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यहां फर्जी पेरियारवादी शासन करते हैं तो तमिलनाडु जल्द ही उत्तर भारत से भी ज्यादा पिछड़ा राज्य हो जाएगा। थेनी बोधिनायकनुर गवर्नमेंट कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में नेल्ला के भाई विग्नेश की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस की यह जांच रिपोर्ट कि उसकी मौत चींटी के काटने से हुई है, सरकारिया आयोग की रिपोर्ट के वैज्ञानिक भ्रष्टाचार को पार कर जाती है। यह सरकार की अक्षमता को दशार्ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्टालिन सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले चुनावों में लोग इसका बदला जरूर लेंगे। तत्पश्चात सरदार जीवन सिंह ने बताया कि व्यक्ति की व्यक्तिगत संप्रभुता और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए सिख धर्म में शामिल होना और खालसा बनना ही एकमात्र उपाय है।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19