Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

‘ढोंगी’ नंबर वन है हिंदू समाज: आचार्य देवव्रत

गुजरात के राज्यपाल ने कहा, हिंदू ‘ढोंगी’ हैं, क्योंकि गायें जब दूध देना बंद कर देती हैं तो वे उन्हें छोड़ देते हैं
News

2022-09-09 14:23:13

नई दिल्ली। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिंदू समाज को ढोंगी नंबर 1 तक करार दे दिया। आचार्य देवव्रत गुजरात के नर्मदा में प्राकृतिक खेती से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि धरती पर मौजूद असंख्य प्राणियों में आदमी से ज्यादा ढोंगी, पाखंडी और बनावटी कोई और नहीं है।

इस दौरान उन्होंने कहा, तुम जय तो बहुत बोलते हो गऊ माता की, पूजा भी करते हो, तिलक भी लगाते हो, घंटी भी बजाते हो पर बेचारी दूध नहीं देती तो घर से भी बाहर निकाल देते हो। गऊ माता की जय हो....गऊ माता की जय हो....न दूध पीते हो न गाय पालते हो और गऊ माता की जय हो...। इसलिये मैं कहता हूं ये हिंदू समाज ढोंगी नंबर वन है। देवव्रत ने इसके बाद व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘गौ-माता की जय हो’ का नारा लगाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनके पीछे यह नारा दोहराया। राज्यपाल ने कहा, ‘इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू समाज ‘ढोंगी’ नंबर वन है। आपको पहले गौ-माता को समझना होगा। उन्हें किसी वजह से गौ-माता कहा जाता है।

गुजरात के राज्यपाल देवव्रत प्राकृतिक खेती के प्रबल समर्थक रहे हैं। वह लोगों को कृषि की पारंपरिक तकनीक के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करते हैं। गुजरात का राज्यपाल बनने से पहले आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। देवव्रत मूलरूप से हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले हैं। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक गुरुकुल में प्रधानाचार्य भी रह चुके हैं। फिलहाल उनके बयान पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19