Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

‘बहुजन स्वाभिमान संघ’ ने धूमधाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा

समाज को दिया समता और करुणा का संदेश, लड्डू और पेय जल का किया वितरण
News

2026-05-02 14:58:41

कपिल देव

नई दिल्ली। तथागत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) के पावन अवसर पर बहुजन स्वाभिमान संघ द्वारा भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। ‘बुद्ध विहार’ से निकली भगवान बुद्ध की प्रभात फेरी ने पूरे यमुना विहार में भ्रमण किया। इस अवसर पर संघ के कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज में प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश देते हुए संघ द्वारा राहगीरों और आम जनमानस के लिए मिष्ठान (लड्डू) और ठंडे पेय जल के वितरण का विशेष प्रबंध किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत यमुना विहार स्थित ‘बुद्ध विहार’ से एक शांतिपूर्ण और भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई। हाथों में पंचशील का ध्वज लिए और सफेद वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने इस फेरी में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के दौरान बुद्धम शरणम गच्छामि और त्रिशरण व पंचशील के पाठ से पूरा यमुना विहार धम्ममय हो गया। शांति और अनुशासन के साथ निकाली गई इस फेरी ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह और कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए बहुजन स्वाभिमान संघ के वरिष्ठ विचारकों और वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के दर्शन की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि, भगवान बुद्ध का धम्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक वैज्ञानिक और तार्किक मार्ग है। 2500 साल पहले ही तथागत ने दुनिया को अंधविश्वास, पाखंड, और जन्म पर आधारित ऊंच-नीच से मुक्त होकर प्रज्ञा’, ‘शील’ और ‘करुणा के रास्ते पर चलने का ऐतिहासिक संदेश दिया था।

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बहुजन समाज का वास्तविक उत्थान केवल तभी संभव है जब समाज अंधभक्ति की बेड़ियों को तोड़कर शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को अपनाएगा। बाबासाहेब अंबेडकर ने भी बौद्ध धम्म को इसीलिए अपनाया था ताकि शोषित समाज को मानसिक गुलामी से आजाद कर उनमें स्वाभिमान जगाया जा सके।

संघ के पदाधिकारियों ने समाज के युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे भगवान बुद्ध के अप्प दीपो भव: (अपना प्रकाश स्वयं बनो) के सिद्धांत को अपने दैनिक जीवन में उतारें। शिक्षा के माध्यम से खुद को सशक्त बनाएं और सामाजिक न्याय व समानता पर आधारित एक प्रबुद्ध भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

जल और मिष्ठान वितरण का यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे भगवान बुद्ध की प्रभात फेरी से शुरू होकर दोपहर बाद तक निरंतर अनुशासन के साथ चलता रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर स्वेच्छा से अपना श्रमदान दिया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, मैत्री भाव और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की मंगल कामना के साथ हुआ।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19