Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

‘मनुस्मृति’ देश की सबसे घृणास्पद पुस्तक

मोदीनगर में जुटे राजनैतिक संगठनों के सैंकड़ो जागरूक कार्यकर्ता, बढ़ते ब्राह्मणवाद व संघियों की देश विरोधी नीतियों के विषय पर की चर्चा
News

2024-12-30 17:03:06

संवाददाता

नई दिल्ली। 25 दिसम्बर ‘मनुस्मृति दहन दिवस’ के अवसर पर ग्लोबल कालेज आॅफ लॉ, एनएच-24-एनएच-58 लिंक रोड़, कुशलिया, गाजियाबाद, यूपी में देश में बढ़ते ब्राह्मणवाद व संघियों की देश विरोधी नीतियों को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें दिल्ली-एनसीआर के राजनैतिक संगठनों के सैंकड़ों जागरूक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा देश में बढ़ते हुए ब्राह्मणवाद व संघियों की देश विरोधी नीतियों के विषय पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद सभी ने बाबा साहेब द्वारा मनुस्मृति दहन दिवस को याद करते हुए ‘मनुस्मृति’ का सामुहिक रूप से दहन किया।

इस मौके पर बहुजन स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद भी मौजूद रहे। उन्होंने मनुस्मृति दहन के पश्चात कहा कि मनुस्मृति देश की सबसे घृणास्पद पुस्तक है और इसे आज के परिपेक्ष्य में देश में बनाए रखना और उसका समर्थन करना पूरे देश के लिए साइनाइड (जहर) से भी ज्यादा खतरनाक है।

वहीं इस मौके पर लॉ कॉलेज के संचालक, प्रबंधक व रिपब्लिकन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी.एस. सत्यार्थी भी मौजूद रहे। उन्होंने मनुस्मृति दहन के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा कि जी भरकर मनुस्मृति जलाएं, पर एक बात का ध्यान रखें..... कोई भी दोस्त मनुस्मृति की पुस्तक ना खरीदे, सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से सफेद कागज पर मनुस्मृति लिखकर या मनुस्मृति की प्रतिलिपियां/फोटोकापी जलाएं। यदि आप मनुस्मृति की पुस्तक खरीद कर जलाते हैं तो पैसा वहीं जाएगा जहां नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने इस पुस्तक को देश में जातिवाद का सबसे घृणित अभिश्राप कहा और देश में सभी ऊँच-नीच, भेदभाव की जड़ यही पुस्तक है।

वहीं ‘महान समतावादी पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इतवारी लाल शाक्य ने नेशनल ट्रांसफॉमेशन अलाइंनस ‘एनटीए’ गठबंधन में शामिल होते हुए कहा कि आज के परिपेक्ष्य में बहुजन समाज के सभी राजनैतिक व सामाजिक संगठनों का एकीकरण व गठबंधन अति आवश्यक है। उन्होंने ‘मनुस्मृति दहन’ को बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर द्वारा न्यायोचित और देश हित का एक बड़ा कदम बताया।

इस मौके पर मौजूद सभी जागरूक कार्यकर्ताओं ने इकट्टे होकर सामूहिक रूप से मनुस्मृति का सांकेतिक दहन किया। जिसे देखकर वहाँ पर मौजूद जनता ने उसे अच्छा और देशहित में बताया और कहा कि इस देश की विविधता को देखते हुए सभी महिला व पुरुषों के सम्मान को कायम रखने के लिए गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर मनुस्मृति जैसी घृणित पुस्तक देश में कहीं भी और किसी भी जगह नहीं दिखनी चाहिए और न मिलनी चाहिए।

इस मौके पर राजुद्दीन गादरे ने तो इस घृणित पुस्तक को जूते से मारा और कहा कि देश की बंधुता और एकता को खत्म करने में यही पुस्तक है जिसने आपसी भाईचारे को खत्म किया है। मनुस्मृति दहन दिवस के मौके पर रिपब्लिकन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.बी.एस. सत्यार्थी, संगठन सचिव बालक राम बौद्ध, महान समतावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इतवारी लाल शाक्य, बहुजन स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद, अमित प्रकाश, रामफूल शाक्य, शिवम शाक्य, अरविंद कुमार, हरीश आनंद व अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19