Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

भारत में ‘RSS’ और इजरायल में ‘जियोनिस्ट’ जुड़वां भाई: पिनाराई

News

2025-10-04 15:47:14

नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना इजरायल में जियोनिस्ट से करते हुए उन्हें जुड़वां भाई करार दिया है। कन्नूर में एक जनसभा के दौरान विजयन ने कहा कि इजरायल में जिÞयोनिस्ट और भारत में आरएसएस जुड़वां भाई हैं। वहीं इससे पहले सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में विजयन ने कहा था कि आरएसएस का शताब्दी मनाना ‘हमारे संविधान का घोर अपमान’ है।

उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसे संगठन को वैधता प्रदान करता है जिसने स्वतंत्रता संग्राम से दूरी बनाए रखी और औपनिवेशिक रणनीति से जुड़ी एक विभाजनकारी विचारधारा को बढ़ावा दिया। यह राष्ट्रीय सम्मान हमारे सच्चे स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति और उनके द्वारा देखे गए धर्मनिरपेक्ष, एकीकृत भारत पर सीधा हमला है।

वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव डी. राजा ने भी सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में आरएसएस के योगदान पर सवाल उठाया और उन्हें प्रतिक्रियावादी, विभाजनकारी और सांप्रदायिक करार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में आरएसएस का क्या योगदान है? यह प्रतिक्रियावादी, विभाजनकारी, सांप्रदायिक और लोगों का ध्रुवीकरण करने वाला संगठन है और देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा कर रहा है। मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देता हूं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस की भूमिका स्पष्ट करें. उन्हें लोगों को समझाना चाहिए।

इसी तरह, आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह एक ऐसे संगठन का जश्न मना रही है जिसने 52 वर्षों तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया और औपनिवेशिक शासन के दौरान अंग्रेजों का समर्थन किया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने इस आयोजन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा संगठन है जिसे महात्मा गांधी की हत्या में भूमिका के लिए तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल ने प्रतिबंधित कर दिया था. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण संयोग है कि इसका शताब्दी समारोह गांधी जयंती के साथ मेल खाता है।

उन्होंने आगे कहा कि शायद इससे भी बुरी बात यह है कि मौजूदा सरकार इसे पूरे जोश के साथ मना रही है। आज भाजपा सरकार और आरएसएस के बीच की सीमा रेखा मिट चुकी है।

बता दें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक स्मारक डाक टिकट और सिक्के जारी किये थे। विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्मारक डाक टिकट और सिक्के को जारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरएसएस को ‘शाश्वत राष्ट्रीय चेतना’ का अवतार बताया और कहा कि 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण के मिशन में इस संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगा।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19