Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

9 अगस्त के ‘जनआंदोलन’ को सफल बनाने का आह्वान

‘डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पुनर्स्थापना संघर्ष समिति’ ने की सभी अम्बेडकरवादियों से भारी संख्या में जंतर-मंतर पर जुटने की अपील, आंदोलन को सफल बनाने के लिए मांगा सहयोग
News

2024-07-20 15:02:10

संवाददाता

नई दिल्ली। अब की बार 400 पार के अहंकार और तानाशाही मे डूबी केंद्र की सरकार ने 4 जून को लोक सभा चुनाव परिणाम घोषित होने की तारीख की पूर्व संध्या पर यानि कि 3 जून की रात के अंधेरे में परम पूज्य भारत रत्न बौधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेड़कर जी, राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी, राष्ट्रपिता ज्योति राव फुले, छत्रपति शिवाजी महाराज और भगवान बिरसा मुण्डा जी की प्रतिमाओं को संसद परिसर के प्रांगण से लोक सभा सचिवालय को निर्देशित करके संकीर्ण मानसिकता और एक सुनियोजित षड़यंत्र के तहत हटवा दिया है। इन प्रतिमाओं में से बाबा साहेब की प्रतिमा को संसद परिसर में लगवाने के लिए कई वर्षो तक, परिनिर्वाण प्राप्त आदर और सम्मान के योग्य तत्कालीन बहुजन नेता श्री बी.पी. मौर्या जी की कुशल और डायनेमिक लिड़रशिप मे जेल भरो आंदोलन चला था। तब जाकर ये प्रतिमा संसद भवन के परिसर मे 2 अप्रैल 1967 को स्थापित हो पायी थी। इस प्रतिमा के संसद भवन प्रांगण में लगे रहने का ही प्रतिफल है कि वर्ष में 14 अप्रैल और 6 दिसम्बर को संसंद भवन के दरवाजें आम जन के लिए खोले जाते है। 14 अप्रैल और 6 दिसम्बर को हर वर्ष बाबा साहेब में श्रद्धा और आस्था रखने वाले अम्बेड़करवादियों की लगातार बढ़ती और उमड़ती हुई लाखों की भीड से भयभीत होकर केंद्र सरकार के इशारे पर इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। जिससे देश विदेश मे रहने वाले करोड़ों-करोड़ों अम्बेडकरवादियों की श्रद्धा और भावनाओं को ठेस पहुंची है और पूरे देश मे जबरदस्त रोष और आक्रोष व्याप्त है।

दलित, शोषित और बहुजन समाज के पास आज जो कुछ भी है वो सब बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान की बदौलत ही है। संविधान में दिये गये आरक्षण के प्रावधान का ही परिणाम है कि लोकसभा, विधानसभा और हर स्तर पर रिजर्व सीट से प्रतिनिधी चुनकर संसद और विधान सभाओं में पहुंचते है।

देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा/ दिल्ली विधान सभा की एक रिजर्व सीट से चुनकर आये हुए सम्मानित जन प्रतिनिधी/सांसद/विधायक है। मान सम्मान और स्वाभिमान की जंग के इस आंदोलन मे आपके सहयोग और समर्थन की पूर्ण रूप से अपेक्षा की जाती है। आरक्षित सीट और आम सीट से चुने हुए सांसद/ विधायक होने के नाते इस आंदोलन को सफल करने का आपका भी बराबर का उत्तरदायित्व है।

‘डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पुनर्स्थापना संघर्ष समिति’ व बहुजन स्वाभिमान संघ विनम्रता पूर्वक आग्रह करता है कि आप 9 अगस्त 2024 को अपने चुनावी क्षेत्र के सभी अम्बेडकरवादी संगठनों के प्रतिनिधियों को विश्वास मे लेकर जंतर मंतर पर प्रात:10 बजे भारी संख्या में पहुंचे और आंदोलन को सफल बनायें। सब एक रहें, यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के नेतृत्व में नहीं होने जा रहा है, यह आंदोलन समाज की अस्मिता के लिए सबका साझा आंदोलन है। समाज का हर व्यक्ति इसे अपना समझें और इसमें बढ़चढ़ सहयोग करें।

Raj Singh Ambedkar, Haryana
मूर्ति वही लगेगी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की
2025-11-04 17:35:34
 
 
Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19