Thursday, 19th November 2026
Follow us on
Thursday, 19th November 2026
Follow us on

BSP ने पार्टी से जुड़ने के लिये जारी किया टोल फ्री नंबर

लोकसभा चुनाव 2024:
News

2024-01-12 19:11:26

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी के विस्तार करने के लिये बड़ा एलान किया है। आकाश ने पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने के लिये एक टोल फ्री नंबर जारी किया है।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गईं हैं। ऐसे में बसपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के विस्तार और एक बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने के लिये बसपा सुप्रीमों मायावती के भतीजे ने एक नई पहल शुरू की है। मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ना रुके हैं, ना रुकेंगे, सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे। अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा, और ये आपसे शुरू होगा। इस मिशन से जुड़ने के लिए 9911278181 पर एक मिस्ड कॉल दीजिए और सीधे मुझसे जुड़िए।

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। उसके बाद से आकाश बीएसपी को एक बार फिर से मजबूत करने में जुट गए हैं। आकाश लगातार सियासी बयान जारी कर रहे हैं। आकाश मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश बसपा की राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वह इस समय पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर कार्य कर रहे हैं।

Post Your Comment here.
Characters allowed :
02 अक्टूबर (1869) : महात्मा गांधी जयंती

02 अक्टूबर (1904) : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

02 अक्टूबर (1911) : मासूरिया दीन पासी जयंती

03 अक्टूबर (1957) : रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) का विधिवत गठन (नागपुर प्रेसीडियम)

05 अक्टूबर (1968) : महाप्राण जोगेन्द्रनाथ मंडल स्मृति दिवस

06 अक्टूबर (1940) : डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर जयंती

07 अक्टूबर (1951) : शिड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन द्वारा प्रथम आम चुनाव हेतु घोषणा-पत्र जारी

09 अक्टूबर (1900) : फातिमा शेख स्मृति दिवस

09 अक्टूबर (2006) : मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस

09 अक्टूबर (1924) : इमैनुअल सेकरन जयंती

13 अक्टूबर (1935) : नासिक के येवला सम्मेलन में डॉ. अम्बेडकर ने हिन्दू धर्म त्यागने की घोषणा की

14 अक्टूबर (1956) : ऐतिहासिक धम्मदीक्षा दिवस: नागपुर दीक्षाभूमि में बाबा साहब द्वारा लाखों अनुयायियों संग बौद्ध धम्म ग्रहण किया गया।

15 अक्टूबर (1902) : कर्मवीर दादासाहेब भाऊराव कृष्णराव (बी. के.) गायकवाड़ जयंती

15 अक्टूबर (1931) : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

16 अक्टूबर (1956) : चंद्रपुर (महाराष्ट्र) में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों को दी धम्मदीक्षा

19 अक्टूबर (1882) : महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा दलित वर्गों में निरक्षरता के बारे में हंटर कमिशन को दिया ज्ञापन

20 अक्टूबर (2026) : अशोक विजय दशमी

22 अक्टूबर (1947) : जनकवि अदम गोंडवी (रामनाथ सिंह) जयंती

25 अक्टूबर (1800) : लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकॉले जन्मदिवस

27 अक्टूबर (1920) : भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन जयंती

29 अक्टूबर (1912) : इंकलाबी कवि गुरदास आलम जन्म दिवस

31 अक्टूबर (2004) : त्यागमूर्ति आर.एल. चंदापुरी समृति दिवस

2026-10-12 16:07:19